
Dhurandhar 2 Bade Saab: फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। करीब तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। थिएटर्स लगातार हाउसफुल चल रहे हैं और कमाई के मामले में फिल्म नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। फिल्म की कहानी और बड़े स्टार्स के अलावा इसके छोटे-छोटे किरदार भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है दानिश इदकबाल, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बना ली है।
‘बड़े साहब’ बनकर छा गए दानिश इकबाल
फिल्म में दानिश इकबाल ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाया है, जिसे ‘’ के नाम से दिखाया गया है। भले ही उनका स्क्रीन टाइम सीमित है, लेकिन उनकी मौजूदगी इतनी प्रभावशाली है कि दर्शक उन्हें नजरअंदाज नहीं कर पा रहे। उनकी एक्टिंग में दिखी गंभीरता और गहराई ने इस किरदार को यादगार बना दिया है।
कास्टिंग की कहानी ने किया चौंकाया
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दानिश ने बताया कि उन्हें इस रोल के लिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने संपर्क किया था। शुरुआत में जब उनसे ‘दाऊद’ का किरदार निभाने की बात कही गई, तो वह थोड़े कंफ्यूज हो गए थे। उन्हें लगा कि यह कोई सामान्य किरदार होगा, लेकिन जब उन्हें असली संदर्भ समझ आया, तो वह हैरान रह गए।
दानिश ने यह भी स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्हें खुद पर भरोसा नहीं था। उन्हें लगा कि वह इस बड़े किरदार के लिए फिट नहीं बैठते। लेकिन डायरेक्टर और कास्टिंग टीम को उन पर पूरा भरोसा था। इसी भरोसे ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया।
किरदार के लिए की गहरी तैयारी
इस रोल को निभाने के लिए दानिश ने सिर्फ डायलॉग्स पर ही नहीं, बल्कि किरदार की मानसिकता पर भी काम किया। उन्होंने एक गहरा साइकोलॉजिकल अप्रोच तैयार किया, जिससे उनके अभिनय में वास्तविकता झलकी। बॉडी लैंग्वेज, एक्सप्रेशन और डिटेलिंग पर उनकी मेहनत साफ नजर आती है।
आज दानिश इकबाल की यह मेहनत रंग ला रही है। दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ही उनकी तारीफ कर रहे हैं। ‘’ में उनका किरदार इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि अगर अभिनय में दम हो, तो छोटा रोल भी बड़ा प्रभाव छोड़ सकता है।



