Please assign a menu to the primary menu location under menu

Business

अचानक एशिया में जापान और चीन के शेयर बाजार धड़ाम, जानिए क्या हुआ ऐसा, क्यों यूएस मार्केट गिरा

अचानक एशिया में जापान और चीन के शेयर बाजार धड़ाम, जानिए क्या हुआ ऐसा, क्यों यूएस मार्केट गिरा

एशियाई मार्केट्स में गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है. निवेशक सबसे ज्यादा नजरें बैंक ऑफ कोरिया के ताज़ा पॉलिसी फैसले पर टिकाए हुए थे, जहां सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों को 2.50% पर ही होल्ड रखा है, इस फैसले के बाद साउथ कोरिया के बाजारों में हल्की तेजी दिखी, जबकि जापान का निक्केई टूट गया है. वहीं, हॉन्गकॉन्ग में टैका ट्रेवल सेक्टर की एक बड़ी गिरावट ने बाजार को नीचे धकेला. अमेरिकी बाज़ारों में भी लगातार दूसरे दिन कमजोरी हावी रही.

गुरुवार को एशिया-मार्केट्स का ट्रेडिंग सेशन दबाव में है. सबसे ज्यादा फोकस साउथ कोरिया की सेंट्रल बैंक पॉलिसी पर था, जहां बैंक ऑफ कोरिया (BoK) ने ब्याज दरों को 2.50% पर ही स्थिर रखने का फैसला किया.

यह बिल्कुल वही रहा, जिसकी उम्मीद रॉयटर्स के सर्वे में जताई गई थी.BoK ने साफ कहा कि हाल के दिनों में वॉन की कमजोरी ने पॉलिसी ईज़िंग की गुंजाइश कम कर दी है.

इस फैसले के बाद कॉस्पी में 0.57% की तेजी आई, जबकि कॉस्डैक लगभग फ्लैट रहा. कोरियन वॉन करीब 0.2% कमजोर होकर 1,466.6 प्रति डॉलर पर आ गया.

जापान के मार्केट में दो अलग-अलग तस्वीरें दिखीं. Nikkei 225 में 1.50% की तेज गिरावट दर्ज हुई.वहीं Topix ने 0.15% की हल्की बढ़त बना ली.

निवेशकों की चिंता येन की कमजोरी को लेकर बढ़ रही है. जापानी येन marginally मजबूत होकर 158.34 पर आया.

लेकिन पिछले दिनों आई गिरावट के बाद अब मार्केट इस बात पर नजर रखे हुए है कि क्या जापानी अथॉरिटीज करेंसी इंटरवेंशन करेंगी.

ऑस्ट्रेलिया और हॉन्गकॉन्ग
ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.46% चढ़ा. लेकिन हॉन्गकॉन्ग के बाजार की तस्वीर थोड़ी अलग रही.Hang Seng में 0.66% की गिरावट आई.

CSI 300 0.42% नीचे बंद हुआ.सबसे बड़ी हलचल Trip.com के शेयर में देखने को मिली. चीन की मार्केट रेगुलेटरी बॉडी ने कंपनी पर मोनोपोलिस्टिक बिहेवियर (एकाधिकारवादी गतिविधियों) की जांच शुरू कर दी है.

इसके बाद शेयर 21% तक टूट गया और आखिरी ट्रेड में भी 17.2% नीचे रहा. यह Hang Seng का सबसे बड़ा लूजर बना.

Toyota Industries में बड़ा उछाल
दूसरी तरफ अच्छी खबर Toyota Group से आई.Toyota Motors ने Toyota Industries को खरीदने का ऑफर बढ़ाकर 18,800 येन प्रति शेयर कर दिया. इस घोषणा के बाद Toyota Industries का शेयर 5.8% उछल गया.

अमेरिकी बाजार भी दबाव में रहे
ओवरनाइट ट्रेडिंग में अमेरिका के तीनों प्रमुख इंडेक्स लगातार दूसरे दिन कमजोरी में रहे
-S&P 500 0.53% गिरा (6,926.60).
-Dow Jones 42.36 अंक फिसला (49,149.63).
-Nasdaq Composite 1% टूटकर 23,471.75 पर बंद हुआ.
-टेक सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव रहा.Broadcom 4% टूटा, जबकि Nvidia और Micron में 1% से ज्यादा की गिरावट आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन ने Nvidia H200 चिप्स की एंट्री पर रोक लगाने का निर्देश कस्टम एजेंट्स को दिया है, जिसने सेंटिमेंट और बिगाड़ दिया.

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply