Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

अच्छी डाइट के बाद भी क्यों बढ़ जाता है यूरिक एसिड? जानें वजह और कंट्रोल करने के तरीके

यूरिक एसिड
Image Source : FREEPIK

यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। किडनी जब ढंग से शरीर में मौजूद वेस्टेज को फिल्टर नहीं कर पाती है तब यह समस्या शुरू होती है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह जोड़ों में दर्द, सूजन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। हालांकि, अक्सर लोग डाइट में बदलाव करके इसे कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हेल्दी डाइट फॉलो करने के बाद भी यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि आखिर इसके पीछे असली वजह क्या है। चलिए जानते हैं आज वजह कौन सी है और यूरिक एसिड कंट्रोल कैसे करें?

अच्छी डाइट के बाद भी यूरिक एसिड बढ़ने के कारण

  • कम पानी पीना: अगर आप दिनभर में पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। पानी कम पीने से किडनी को इसे बाहर निकालने में मुश्किल होती है।

  • ज्यादा तनाव और खराब लाइफस्टाइल: लगातार तनाव, नींद की कमी और अनियमित दिनचर्या भी शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है, जिससे यूरिक एसिड बढ़ सकता है।

  • वजन ज्यादा होना: ज्यादा वजन होने पर शरीर में यूरिक एसिड बनने की प्रक्रिया तेज हो सकती है और किडनी इसे ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती।

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के तरीके

  • दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी पीने की कोशिश करें। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन और यूरिक एसिड बाहर निकलने में मदद मिलती है।

  • रोजाना हल्की एक्सरसाइज, योग या वॉक करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और यूरिक एसिड कंट्रोल में रहता है।

  • अगर आपका वजन ज्यादा है, तो धीरे-धीरे उसे कम करने की कोशिश करें। इससे यूरिक एसिड का स्तर भी कम हो सकता है। 

  • सॉफ्ट ड्रिंक, ज्यादा मीठे खाद्य पदार्थ और प्रोसेस्ड फूड यूरिक एसिड को बढ़ा सकते हैं, इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में ही लें। 

  • अगर डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव के बाद भी यूरिक एसिड कंट्रोल नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply