
Madhoo Birthday Special Story: एक्ट्रेस मधु का जन्म 26 मार्च 1969 को चेन्नई की एक तमिल फैमिली में हुआ था। मधु आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। मधु ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन रोजा ने उन्हें वह पहचान दिलाई, जिसने उन्हें साउथ सिनेमा की सुपरस्टार बना दिया। मधु का पूरा नाम मधुबाला रघुनाथ है। कम उम्र में ही उनकी मां का निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में हार नहीं मानी।
मुंबई में पढ़ाई के दौरान ही मधु का झुकाव अभिनय की ओर बढ़ा और उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया। मधु ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म ‘अजहगन’ से की, जहां उनके अभिनय को सराहा गया। इसके बाद उन्होंने फूल और कांटे से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ नजर आए और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसने दोनों कलाकारों को रातोंरात स्टार बना दिया।
रोजा ने बदल दी किस्मत
1992 में रिलीज हुई रोजा मधु के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी, संगीत और अभिनय को जबरदस्त सराहना मिली। फिल्म ने नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर पहचान बनाई और कई भाषाओं में डब की गई। ‘रोजा’ के बाद मधु साउथ सिनेमा की बड़ी स्टार बन गईं और उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड में स्पेशल प्राइज भी मिला।
लगातार हिट फिल्मों का सिलसिला
‘रोजा’ की सफलता के बाद मधु ने तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘जेंटलमैन’, ‘योधा’ और ‘अल्लारी प्रियुडु’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता। मधु ने 1999 में बिजनेसमैन आनंद शाह से शादी की और कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। वह दो बेटियों की मां हैं और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं।
हेमा मालिनी के साथ है खास रिश्ता
कुछ सालों के ब्रेक के बाद मधु ने फिल्मों और टीवी में वापसी की और सपोर्टिंग रोल्स के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मधु का बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला और है। इस बात की जानकारी बहुत ही कम लोगों को होगी कि मधु, की कजिन बहन हैं। मधु जूही चावला के पति जय मेहता की भी कजिन हैं। इस रिश्ते से जूही अभिनेत्री की भाभी लगती हैं।



