Please assign a menu to the primary menu location under menu

Business

अब हेलिकॉप्टर भी बनाएंगे अडानी, इटली की कंपनी के साथ हुई बड़ी डील

अडानी डिफेंस ने इटली की एक कंपनी के साथ एमओयू साइन किया है. भारत में हेलिकॉप्टर डिजाइन, निर्माण और रखरखाव का इकोसिस्टम बनेगा. इस साझेदारी से सशस्त्र बलों की जरूरतें देश में पूरी होंगी.

अब हेलिकॉप्टर भी बनाएंगे अडानी, इटली की कंपनी के साथ हुई बड़ी डील

गौतम अडानी की कंपनी अडानी अब आने दिनों में हेलिकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा काम करेगी. क्योंकि कंपनी इटली की दिग्गज डिफेंस कंपनी लियोनार्डो के साथ एमओयू साइन किया है. भारत में हेलिकॉप्टर निर्माण को नई मजबूती देने के लिए अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और वैश्विक रक्षा कंपनी लियोनार्डो ने रणनीतिक साझेदारी की है. दोनों कंपनियों ने इसके लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

इस साझेदारी के तहत भारत में हेलिकॉप्टर डिजाइन, बनाने और रखरखाव (MRO) का एक पूरा तंत्र विकसित किया जाएगा. इसका मुख्य फोकस भारतीय सशस्त्र बलों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करना है. खास तौर पर लियोनार्डो के AW169M और AW109 TrekkerM हेलिकॉप्टरों के लिए देश में ही उत्पादन और सपोर्ट सिस्टम तैयार किया जाएगा.

सिविल हेलिकॉप्टर बनाने में भी मिलेगी मदद

कंपनियों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में धीरे-धीरे स्वदेशीकरण, पायलट ट्रेनिंग और मजबूत सप्लाई व्यवस्था पर जोर रहेगा. भविष्य में इस सिस्टम का इस्तेमाल सिविल हेलिकॉप्टर जरूरतों और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई के लिए भी किया जा सकता है. अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के मुताबिक यह साझेदारी भारत को हेलिकॉप्टर बनाने के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है और इससे देश में उच्च-कौशल वाली नौकरियों के नए अवसर पैदा होंगे.

आने वाले 10 सालों में भारतीय सशस्त्र बलों को 1,000 से ज्यादा हेलिकॉप्टरों की जरूरत होगी और यह साझेदारी उस मांग को देश में ही पूरा करने में मदद करेगी. लियोनार्डो हेलिकॉप्टर्स के एमडी जियान पिएरो कुटिल्लो के मुताबिक भारतीय रक्षा कंपनी के साथ मिलकर काम करना भारत के हेलिकॉप्टर उद्योग को आधुनिक तकनीक और ग्लोबल स्तर की क्षमता देने की दिशा में अहम कदम है. यह साझेदारी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे भारत की रक्षा ताकत और औद्योगिक क्षमता दोनों मजबूत होंगी.

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply