Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

आपके हेयर भी हो गए हैं झाडू की तरह रूखे और बेजान? एक चम्मच अलसी से मिलेंगे शाइनी बाल, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

बालों के लिए अलसी
Image Source : UNSPLASH

आजकल लोगों के बाल, बहुत जल्दी डल और डैमेज होने लगे हैं। अपने बालों को शाइनी बनाने के लिए लोग केराटिन और हेयर बोटॉक्स जैसे महंगे से महंगे ट्रीटमेंट कराते हैं। हालांकि, ये ट्रीटमेंट बालों की सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं। ऐसे में अगर आप अपने बालों को नेचुरली चमकदार बनाना चाहते हैं तो अलसी और चावल का इस्तेमाल करें। अलसी और चावल बालों को प्राकृतिक रूप से शाइनी बनाने में बेहद लाभकारी हैं। चलिए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करें?

शाइनी बालों के लिए चावल और अलसी है फायदेमंद

चावल और अलसी चमकदार, मजबूत और स्वस्थ बाल पाने के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इन दोनों सामग्री का एक साथ इस्तेमाल करने पर वे केराटिन ट्रीटमेंट की तरह काम करते हैं। अलसी और चावल ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन (E और B), और मिनरल्स से भरपूर होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं, हाइड्रेट करते हैं, क्यूटिकल को स्मूथ बनाते हैं और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। अलसी स्कैल्प और बालों को हाइड्रेट करता है, जबकि चावल का पानी बालों की जड़ों को मजबूत करता है, जिससे बालों का गिरना और टूटना कम होता है।

कैसे बनाएं ये हेयर जेल?

  • चमकदार बालों को पाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में एक कप पानी डालें। 

  • अब उस पानी में एक चम्मच अलसी के बीज और एक चम्मच चावल को डालें। 

  • इस पानी को अच्छी तरह से पकने दें। कम से कम 10 मिनट तक। जब कप का पानी आधे से भी कम हो जाएं तब गैस बंद कर दें। 

  • अब चावल और अलसी का पानी जेल का रूप में बदल जाएगा। अब इस जेल को अच्छी तरह से छानें। 

  • अब इस जेल में एक चम्मच बादाम का तेल डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। 

कैसे करें अपने बालों पर इस्तेमाल?

तैयार किए गए अलसी और चावल के इस जेल को अपने बालों पर लगाएं। जेल को बालों में लगाने के बाद अपने बालों को आधे घंटे के बाद धोएं। आधे घंटे के बाद, आप देखंगे आपके बाल मखमली और मुलायम बन जाएंगे। 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply