Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

इस काले बीज का तेल बालों के लिए है बेहद फायदेमंद? जानें हेयर ग्रोथ के लिए क्या है इस्तेमाल का सही तरीका

कलौंजी का तेल
Image Source : UNSPLASH/FREEPIK

अगर आप अपने बालों को जड़ से मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपने हेयर केयर रूटीन में कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करें। कलौंजी का तेल बालों के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है। यह न सिर्फ बालों को मजबूत बनाता है बल्कि डैंड्रफ कम करने और हेयर ग्रोथ बढ़ाने में भी मदद करता है। लेकिन इसके सही फायदे पाने के लिए इसे लगाने का तरीका जानना जरूरी है।

कलौंजी का तेल बालों में लगाने के फायदे

  • गंजापन: कलौंजी का तेल स्कैल्प को पोषण देकर और बालों के रोमछिद्रों को मजबूत बनाकर हेयर फॉल और गंजापन कम करने में बहुत प्रभावी है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट और लिनोलिक एसिड से भरपूर होता है, जो पतले बालों को घना बनाने, तनाव के कारण बालों के झड़ने को रोकने और नए बाल उगाने में सहायता करता है।

  • डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली: कलौंजी का तेल बालों और स्कैल्प के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके एंटी-माइक्रोबियल गुण रूसी और स्कैल्प की खुजली को कम करने में मददगार हैं।

  • हेयर ग्रोथ बढ़ती है: कलौंजी का तेल बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाता है, जिससे हेयर फॉल पर प्रभावी रोक लगती है। इसमें मौजूद थायमोक्विनोन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं, डेंड्रफ कम करते हैं और बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाते हैं, जो इसे बालों की मजबूती के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार बनाता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • कलोंजी का तेल:  2 चम्मच कलौंजी के तेल में नारियल का तेल मिलाएं। अब, 10-15 मिनट तक स्कैल्प पर मसाज करें। इससे धीरे-धीरे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और पोषक तत्वों को बालों की जड़ों तक पहुँचाने में मदद करता है, जिससे लंबे समय में आपके बाल लंबे और मज़बूत बनते हैं।

  • कलौंजी और प्याज़ के तेल का मिश्रण: यह मिश्रण बालों की ग्रोथ और उन्हें मज़बूत बनाने के लिए बहुत अच्छा है। कलौंजी के तेल और प्याज़ के तेल को बराबर मात्रा में मिलाएँ और इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएँ, खासकर उन जगहों पर जहाँ बाल पतले हो रहे हैं। अच्छे नतीजों के लिए इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ़्ते में दो बार करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply