Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

ईद के मौके पर शाहरुख खान का दिल छू लेने वाला पोस्ट, बोले- सबको मिले दुआओं से भी ज्यादा

Shah Rukh Khan Eid Wishes Post King Movie Update

Shah Rukh Khan Eid Wishes Post: ईद के पावन मौके पर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने फैंस को खास अंदाज में मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके संदेश ने लाखों दिलों को छू लिया। हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान ने अपने चाहने वालों के लिए प्यार, शांति और खुशहाली की दुआ की।

शाहरुख खान ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह ईद सभी के लिए खुशियों से भरी हो और हर किसी की जिंदगी में बरकत आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोगों को उनकी तमाम इच्छाओं से भी ज्यादा मिले। उन्होंने लिखा कि आप और आपके परिवार को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद। सभी को प्यार और रोशनी मिले, हम जो भी दुआ करें, वह सब हमें मिले और उससे भी ज्यादा।

स्टाइलिश लुक ने भी खींचा ध्यान

इस खास मौके पर शाहरुख खान ने अपनी एक स्टाइलिश तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह हरे रंग की शेरवानी और काले सिल्क सलवार में बेहद शानदार नजर आए। उनका यह पारंपरिक लुक फैंस को काफी पसंद आया और देखते ही देखते पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस ने भी उन्हें ईद की ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके लुक की जमकर तारीफ की।

 

View this post on Instagram

 

फिल्म किंग से फिर करेंगे धमाका

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं, जिसे मशहूर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो में ‘इस क्रिसमस, डर ही राज करेगा’ जैसी दमदार लाइन ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। वीडियो में शाहरुख का रफ-टफ अंदाज देखने को मिला, जिसमें वह एक खतरनाक और बेरहम किरदार निभाते नजर आए।

शाहरुख खान का संदेश

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में एक भाड़े के सैनिक की भूमिका में हैं, जो बेहद खतरनाक और रहस्यमयी है। उनके इस नए अवतार को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। के मौके पर जहां शाहरुख का संदेश लोगों के दिलों को छू गया, वहीं उनकी आने वाली फिल्म ने उनके चाहने वालों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply