
Uzbekistan Kids Dance Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। यह वीडियो उज्बेकिस्तान में आयोजित एक टैलेंट शो का बताया जा रहा है, जहां छोटे-छोटे बच्चों ने बॉलीवुड के मशहूर गानों पर शानदार डांस किया।
इंटरनेट पर लोग इस प्रस्तुति को भारतीय सिनेमा के लिए एक प्यारा और दिल छू लेने वाला ट्रिब्यूट बता रहे हैं। भारत से हजारों किलोमीटर दूर किसी दूसरे देश के बच्चों को बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म करते देख कई यूजर्स भी काफी खुश नजर आए।
View this post on Instagram
उज्बेकिस्तान के बच्चों का भारतीय सिनेमा को ट्रिब्यूट
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अलग-अलग ग्रुप में बच्चे स्टेज पर आते हैं और रंग-बिरंगे कॉस्ट्यूम पहनकर बॉलीवुड के क्लासिक गानों पर डांस करते हैं। यह कार्यक्रम किसी सांस्कृतिक आयोजन या टैलेंट शो का हिस्सा बताया जा रहा है।
हर ग्रुप अलग गाने पर अपनी प्रस्तुति देता है और सिंपल लेकिन एनर्जेटिक डांस स्टेप्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करता है। बच्चों के चेहरे पर आत्मविश्वास और उत्साह साफ दिखाई देता है, जिससे उनकी प्रस्तुति और भी खास लगती है।
भारतीय यूजर्स ने वीडियो देख जमकर की तारीफ
इन परफॉर्मेंस में बॉलीवुड के कई पुराने और लोकप्रिय गानों का इस्तेमाल किया गया। बच्चों ने ‘दिल लगा लिया मैंने’, ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी’ और ‘मैं शायर तो नहीं’ जैसे क्लासिक गानों पर डांस किया। स्टेज के सामने बैठे दर्शकों में शिक्षक और अभिभावक बच्चों की प्रस्तुति का आनंद लेते दिखाई देते हैं और माहौल किसी सांस्कृतिक उत्सव जैसा नजर आता है।
पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और खासकर भारतीय यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह वीडियो दिखाता है कि और बॉलीवुड संगीत का असर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच चुका है।



