Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

एक्सपर्ट से जानें किडनी का दर्द कहां-कहां होता है और खराब होने पर कौन से लक्षण नज़र आते हैं?

किडनी
Image Source : UNSPLASH

किडनी शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को फिल्टर करके शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालने का काम करती है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती या उसमें किसी तरह की समस्या शुरू होती है, तो शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। नई दिल्ली में स्थित पीएसआरआई अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट फिज़िशियन और कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. सौबीर घोष कहते हैं कि अक्सर लोग किडनी से जुड़े लक्षणों को सामान्य दर्द या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय रहते इन संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी होता है।

किडनी का दर्द सबसे पहले कहां होता है?

किडनी का दर्द सबसे पहले पर कमर के पीछे, पसलियों के ठीक नीचे महसूस होता है। यह दर्द पीठ के एक या दोनों तरफ हो सकता है और कई बार यह पेट के निचले हिस्से, जांघों या ग्रोइन एरिया तक भी फैल सकता है। किडनी स्टोन, संक्रमण या सूजन होने पर यह दर्द तेज और चुभने वाला हो सकता है।

किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण

  • बार-बार पेशाब आना: किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण अक्सर बहुत सामान्य लगते हैं। जैसे बार-बार पेशाब आना या पेशाब का कम होना, पेशाब में जलन या दर्द होना, पेशाब का रंग गहरा होना या उसमें झाग बनना। कुछ लोगों को पेशाब में खून भी दिखाई दे सकता है, जो किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

  • शरीर में सूजन: इसके अलावा शरीर में सूजन आना भी किडनी की समस्या का एक अहम संकेत है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में अतिरिक्त पानी जमा होने लगता है। इसकी वजह से पैरों, टखनों, हाथों और चेहरे पर सूजन दिखाई देने लगती है। कई लोगों को सुबह उठते समय आंखों के आसपास सूजन भी महसूस हो सकती है।

  • थकान और कमजोरी: किडनी की समस्या होने पर शरीर में थकान और कमजोरी भी बढ़ने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि किडनी खून को सही तरीके से फिल्टर नहीं कर पाती, जिससे शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं। इसके साथ ही भूख कम लगना, मतली आना, उल्टी होना और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

अगर किसी व्यक्ति को कमर के पीछे लगातार दर्द, पेशाब में बदलाव या शरीर में सूजन जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराना जरूरी होता है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply