
Anurag Dobhal New Video: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है, हाल ही में एक गंभीर कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान हुए इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब राहत की बात यह है कि वह खतरे से बाहर हैं और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने एक दोस्त के फार्महाउस पर आराम कर रहे हैं।
अनुराग डोभाल ने जख्म दिखाकर शेयर की दर्दभरी झलक
अनुराग डोभाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी चोटों की तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी कमर पर लगा गहरा घाव और टांकों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी चोटों को दिखाते नजर आए। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जब बुरे वक्त में सब छोड़कर चले जाते हैं, तब जो साथ रहते हैं वही अपने होते हैं।”
फैंस से पूछा- क्या फिर शुरू करूं व्लॉगिंग?
ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोल भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस से सवाल किया कि क्या उन्हें अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को दिखाने के लिए व्लॉगिंग फिर से शुरू करनी चाहिए। इस पोल में दो विकल्प दिए गए “हां, व्लॉग और शुरू करो” और “जैसा आपको सही लगे।” इससे साफ है कि वह अपने फैंस की राय को काफी महत्व दे रहे हैं।
View this post on Instagram
ICU से बाहर आने के बाद लिखा भावुक पोस्ट
इससे पहले अनुराग ने एक लंबा पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह ICU से बाहर आ चुके हैं। उन्होंने लिखा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उस हालत से जिंदा बाहर आ पाऊंगा। यह मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मुझे दूसरा जन्म मिला है।” उनके इस पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया था।
दोस्त के फार्महाउस पर कर रहे रिकवरी
फिलहाल अनुराग अपने दोस्त के फार्महाउस पर हैं, जहां उनकी देखभाल के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। उनके मैनेजर ने जानकारी दी कि वह अब स्थिर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अनुराग इस मुश्किल समय में भी पॉजिटिव बने हुए हैं और फैंस के प्यार और दुआओं के लिए आभारी हैं।
गौर करने वाली बात ये है कि अनुराग डोभाल पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, खासकर अपनी पत्नी रितिका चौहान के साथ रिश्तों को लेकर।



