Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

एक कटोरी रायता और खत्म होगी कब्ज-गैस और ब्लोटिंग की टेंशन, एक्ट्रेस भाग्यश्री ने खुद शेयर किया हेल्दी नुस्खा

रायता
Image Source : INSTAGRAM/BHAGYASHREE – HEALTHY INDIAN

बॉलीवुड की चकाचौंध से भले ही दूरी बना ली हो, लेकिन भाग्यश्री आज भी अपनी फिटनेस, सादगी और हेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के दिलों में खास जगह रखती हैं। भाग्यश्री अब एक एक्ट्रेस के साथ-साथ न्यूट्रिशनिस्ट के तौर पर भी जानी जाती हैं। 56 की उम्र में भी उनकी एनर्जी और फिटनेस कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन है। सोशल मीडिया पर वह अक्सर आसान लेकिन असरदार हेल्थ टिप्स और रेसिपी शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद एक खास रेसिपी शेयर की है, जिसे वह अपना कम्फर्ट फूड भी बताती हैं और जो पेट को ठंडा रखने व डाइजेशन सुधारने में मददगार मानी जाती है। चलिए जानते हैं उसकी रेसिपी और फायदे?

कद्दू का रायता बनाने के लिए सामग्री

दही, प्याज, कद्दू , सरसों का तेल, करी पत्ता, हींग और कसूरी मेथी, मूंगफली, नमक  स्वाद अनुसार

गट हेल्थ के लिए कैसे है फायदेमंद?

दही में प्रोबायोटिक होता है जो डाइजेशन में मदद करता है। प्याज में क्वेरसेटिन होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। कद्दू पेट को ठंडा रखने में मदद करता है और इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन A और C भरपूर मात्रा में होते हैं। सरसों के तेल में ब्यूटिरिक एसिड होता है, जो पेट की सूजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। करी पत्ता, हींग और कसूरी मेथी सभी पेट की सेहत को बढ़ाते हैं।

कद्दू का रायता कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: कद्दू का रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक कप दही लें और उसे अच्छी तरह फेंटें। 

  • दूसरा स्टेप: अब दही में एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई और एक बारीक कटा हुआ प्याज, स्वाद अनुसार नमक, ज़रा सा कलाई मिर्च का पाउडरऔर उसके बाद उबला हुआ कद्दू डालें। 

  • तीसरा स्टेप: इन सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। 

  • चौथा स्टेप: अब एक एक चम्मच तेल में करी पत्ता, हींग और कसूरी मेथी डालें। जब ये चटकने लगे तब इसमें खुना हुआ मूंगफली डालें और फिर दही में इस तड़के को डालें। आपका कद्दू का रायता बनकर तैयार है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply