Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

एक बार बनाकर देखें ये स्पेशल भरवां करेला, रोटी हो या चावल प्लेट हो जाएगी साफ, नोट करें विधि

भरवां करेला
Image Source : YOUTUBE – @NAUSHKITCHENROUTINE

करेला भले ही स्वाद में कड़वा होता है, लेकिन सही तरीके से बनाया जाए तो यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लग सकता है। कई लोग करेले की कड़वाहट की वजह से इसे खाना पसंद नहीं करते, लेकिन मसालों और कच्चे आम के साथ बना भरवां करेला स्वाद में इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसे पसंद करने लगता है। अगर आपके घर में कभी सब्जी कम पड़ जाए या खाना थोड़ा फीका लगे, तो यह रेसिपी आपके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं घर पर आसानी से बनने वाली   मसालेदार भरवां करेला   की रेसिपी।

भरवां करेला के लिए सामग्री

करेला  5,   तेल 2 चम्मच, भुने चने  3 चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, धनिया पाउडर दो चम्मच, भुना जीरा पाउडर एक चम्मच, हींग चुटकीभर, नमक स्वादानुसार, सौंफ पाउडर दो चम्मच, कद्दूकस किया हुआ एक कच्चा आम

कैसे बनाएं भरवां करेला?

  • एक मिक्सर जार में भुना चना, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर, हींग, नमक और सौंफ पाउडर डालें और मसालों को दरदरा पीस लें।

  • उसके बाद करेला को धोएं और फिर छील लें और बीच में लंबा चीरा लगाकर बीज निकाल लें। जब बीज निकल जाए तब उसमें नमक लगाकर 30 मिनट के लिए अलग रख दें इससे करेले की कड़वाहट कम हो जाती है।

  • अब एक कड़ाही में मसाला डालें और धीमी आंच पर उसे भूनें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम डालकर अच्छी तरह मिला लें। मसाले को करेले के अंदर भर दें।

  • अब कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें और उसमें भरे हुए करेले डाल दें। धीमी आंच पर ढककर पकाएं। बीच-बीच में इन्हें पलटते रहें ताकि करेले चारों तरफ से अच्छे से पक जाएं।

  • जब अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें।  ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालें और गरमा-गरम रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ सर्व करें। इस तरह तैयार मसालेदार भरवां करेला साधारण खाने को भी बेहद स्वादिष्ट बना देता है। 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply