Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

एक महीने तक स्किपिंग करने से क्या होता है? जानें कितना होगा वजन कम और शरीर को मिलेंगे कौन से फायदे?

स्किपिंग
Image Source : FREEPIK

लोग वजन कम करने के लिए अक्सर अपने वर्कआउट रूटीन में  स्किपिंग को शामिल करते हैं। यह एक हाई इंटेंसिटी वाला बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है, जो केवल 10-15 मिनट में 100-150 से अधिक कैलोरी बर्न कर सकता है। अगर आप एक महीने तक रोज़ाना स्किपिंग करते हैं, तो इसका असर सिर्फ वजन पर ही नहीं बल्कि पूरे शरीर की फिटनेस पर साफ दिखता है। यह एक आसान लेकिन बेहद असरदार कार्डियो एक्सरसाइज़ है, जिसे घर पर कम समय में किया जा सकता है। चलिए जानते हैं एक महीने तक स्किपिंग करने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं और कितना वजन कम होना चाहिए?

 

वजन कितना कम हो सकता है?

लगातार एक महीने 10–15 मिनट तक स्किपिंग करने से लगभग 150–200 कैलोरी बर्न होती है। अगर कोई व्यक्ति रोज़ 20–30 मिनट स्किपिंग करता है और साथ में खान-पान पर थोड़ा कंट्रोल रखता है, तो एक महीने में करीब 2 से 4 किलो तक वजन कम हो सकता है। वजन घटने की मात्रा उम्र, बॉडी वेट, डाइट और एक्सरसाइज़ की नियमितता पर निर्भर करती है।

शरीर पर क्या फायदे होते हैं?

लगातार एक महीने स्किपिंग करने से पेट, कमर, जांघ और बाजुओं की चर्बी तेजी से घटती है। मेटाबॉलिज़्म तेज होता है जिससे फैट बर्निंग बढ़ती है। दिल और फेफड़े मज़बूत होते हैं। स्किपिंग करने से पैरों, घुटनों और हड्डियों की ताकत बढ़ती है। पसीना निकलने से बॉडी डिटॉक्स होती है। तनाव कम होता है और एनर्जी लेवल बढ़ता है

ध्यान रखने वाली बातें:

लगातार स्किपिंग करने से शुरुआत 5–10 मिनट से करें, फिर समय धीरे-धीरे बढ़ाएं। सही जूते पहनें और हार्ड ज़मीन पर ज़्यादा न कूदें। अगर घुटनों या पीठ में दर्द है तो पहले डॉक्टर से सलाह लें। साथ में पानी ज़रूर पिएं और हेल्दी डाइट रखें

एक महीने तक नियमित स्किपिंग करने से वजन कम होता है, शरीर शेप में आता है और फिटनेस में ज़बरदस्त सुधार दिखता है—बस ज़रूरत है निरंतरता और सही रूटीन की

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply