Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन खुला, जम्मू कश्मीर में सैलानियों की उमड़ी भीड़, 18 लाख से ज्यादा ट्यूलिप के फूल

श्रीनगर ट्यूलिप गार्डन खुला
Image Source : INDIA TV

अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया गाना ‘देखा एक ख्वाब तो यह सिलसिले हुए, दूर तक निगाहों में हैं गुल खिले हुए’ आज भी लोगों को कश्मीर की खूबसूरत वादियों में खींच ले जाता है। ट्यूलिप के फूलों के बीच ये गाना शूट किया गया था। अगर आप भी इन फूलों की खुशबू के दीवाने हैं तो एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए खुल चुका है। श्रीनगर स्थित ट्यूलिप गार्डन में देश विदेश से हजारों पर्यटक आते हैं और प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हैं। जैसे ही ट्यूलिप गार्डन खुला पर्यटक और स्थानीय लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगा। इस गार्डन में 18 लाख लाल, पीले, नीले और गुलाबी ट्यूलिप फूलों की 70 किस्में हैं जिन्हें देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्यूलिप महोत्सव का उद्घाटन किया।

श्रीनगर ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन

सुंदर विशाल पहाड़ियों और डल झील के बीचों-बीच स्थित खूबसूरत ट्यूलिप गार्डन में आकर सैलानियों ने खूब तस्वीरें खिंचवाईं। यहां खिलते हुए लाल, पीले, नीले और गुलाबी ट्यूलिप फूलों ने गार्डन में आए मेहमानों का स्वागत किया। यहां आने वाले पर्यटकों को ट्यूलिप गार्डन में आकर जन्नत जैसा नज़ारा देखने को मिला।

सैलानियों के लिए खुला ट्यूलिप गार्डन

जैसे ही यह गार्डन खुला बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसका कारण एक तो ट्यूलिप गार्डन का खुलना और दूसरा खूबसूरत नज़ारे, सुहावना मौसम और लाखों की संख्या में खिलते रंग-बिरंगे फूल हैं। जम्मू कश्मीर पहुंचने वालों के लिए ये जगह बेहद खास है। जो भी यहां आता है वो यहीं का होकर रह जाता है। इस ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती देखकर सैलानी मदहोश हो जाते हैं। यहां ट्यूलिप फूलों की खुशबू न केवल माहौल को खुशनुमा बनाती है, बल्कि उनका खिलना कश्मीर की खूबसूरत घाटी में बसंत की पहली दस्तक भी देता है। 

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन

आज मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया और उम्मीद जताई कि पूरे देश से पर्यटक इन फूलों को देखने के लिए जम्मू कश्मीर आएंगे। मुख्यमंत्री ने न केवल इस गार्डन का उद्घाटन किया, बल्कि यहां आए पर्यटकों का भी स्वागत किया और लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग कश्मीर घूमने आएं। 

श्रीनगर में पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

श्रीनगर ट्यूलिप गार्डन को बनाने का मुख्य उद्देश्य कश्मीर में पर्यटकों को आकर्षित करना है। क्योंकि कश्मीर में आमतौर पर पर्यटन का मौसम अप्रैल में शुरू होता है। लेकिन एशिया का सबसे बड़ा पार्क माने जाने वाले इस पार्क को बनाने का मकसद यह था कि पर्यटक अप्रैल के बजाय मार्च में ही कश्मीर आना शुरू कर दें। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर वसंत के फूलों को देखने ट्यूलिप गार्डन पहुंचेंगे।

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply