Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

ऐसे बनाएंगे कच्चे आम की चटनी तो लपक कर खाएंगे लोग, सूखी रोटी संग खाने में भी आएगा स्वाद, नोट करें रेसिपी

कच्चे आम की चटनी
Image Source : YOUTUBE – @SUNITA AGARWAL

गर्मियों के मौसम में लोग आम का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। यह फल न केवल अपने मीठे और रसीले स्वाद के लिए, बल्कि पोषक तत्वों के खजाने के कारण भी फलों का राजा कहलाता है। अगर आप एक बार कच्चे आम की चटनी का स्वाद चख लेंगे तो आपको फिर कोई भी चटनी अच्छी नहीं लगेगी। आज हम आपको आम की एकदम देसी चटनी की रेसिपी के बारे में बताएँगे जिसे आज भी गांव और कस्बों में लोग रोटी के साथ बड़े चाव के साथ खाते हैं।

आप इस साइड डिश के तौर पर लंच या डिनर कभी भी खा सकते हैं। अगर आपके दाल में तड़का नहीं है तो आप इसे दाल में मिलाकर खाएंगे तो स्वाद बेहद लाजवाब लगेगा। कच्चे आम में विटामिन A, C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो गर्मियों में शरीर को ठंडा, हाइड्रेटेड और ऊर्जावान रखने में मदद करते हैं। तो अगर आप कच्चे आम की ये चटनी बनाना चाहते हैं तो चलिए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

कच्चे आम की चटनी के लिए सामग्री:

2 कच्चे आम, 1 प्याज, 2 से 3 कश्मीरी लाल मिर्च, 1 चम्मच जीरा, एक धनिया की पत्ती का गट्ठा, 10 से 12 छिले हुए लहुसन, काला नमक आधा चम्मच, सफ़ेद नमक स्वाद अनुसार

कच्चे आम की चटनी को बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले 2 कच्चे आम को लें और उन्हें पानी में अच्छी तरह से धोएं।

  • दूसरा स्टेप: कॉटन के कपड़े से आम को पोछ देंगे। अब आम के छिलके को छिलनी की मदद से छिल लेंगे। उसके बाद आम को टुकड़ों में काट लेंगे।

  • तीसरा स्टेप: अब एक ग्राइंडर जार में आम के टुकड़े के साथ ही प्याज, लाल मिर्च, जीरा, धनिया, लहुसन भी डाल दें और  एकदम बारीक ग्राइंड कर लें।

  • चौथा स्टेप: अब आखिरी स्टेप में आप आम की चटनी को एक बड़े बाउल में निकालें और इसमें काला नमक आधा चम्मच और  स्वाद अनुसार सफ़ेद नमक मिलाएं।

  • पांचवा स्टेप: आम की चटनी तैयार है। फ्रिज में रखकर आप इसका सेवन 2 दिन तक कर सकते हैं। 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply