
Gen Z WFH Viral Video : वर्क फ्रॉम होम के दौर में जहां लोग कैमरे के सामने प्रोफेशनल दिखने की पूरी कोशिश करते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है। इस वीडियो में एक कर्मचारी ऑनलाइन मीटिंग के दौरान ऐसे अंदाज में नजर आती है, जिसे देखकर पहले लोग चौंक जाते हैं और फिर हंसने लगते हैं।
चेहरे पर हरे रंग का नीम फेस मास्क, सिर पर तौलिया और बेहद कैजुअल लुक में मीटिंग जॉइन करने वाली यह महिला अचानक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है। कुछ ही समय में यह वीडियो लाखों लोगों की फीड तक पहुंच गया और तेजी से वायरल हो गया।
GenZ Employees are Next Level- This Girl attended an online Office Meeting With Neem Face Mask on 😂🤦♀️😂
— Rosy (@rose_k01)
फेस मास्क लगाकर लड़की ने जॉइन की मीटिंग
वायरल क्लिप में दिख रही कर्मचारी वर्तिका बिष्ट एक सामान्य ऑफिस मीटिंग में शामिल होती हैं, लेकिन उनका अलग अंदाज सभी का ध्यान खींच लेता है। जैसे ही मीटिंग शुरू होती है, बाकी टीम मेंबर्स उनकी ओर देखने लगते हैं। हालांकि शुरुआत में सभी अपनी हंसी को कंट्रोल करते नजर आते हैं, लेकिन माहौल हल्का हो जाता है।
इसी बीच उनके बॉस नरेश हरवानी का रिएक्शन सबसे ज्यादा चर्चा में आ जाता है। गुस्सा करने के बजाय वह शांत रहते हैं और मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि आखिर यह फेस मास्क क्या है। जवाब में कर्मचारी बताती हैं कि यह नीम का फेस पैक है और वह मुस्कुराते हुए बॉस को भी इसे ट्राय करने की सलाह दे देती हैं।
यह वीडियो बदलते वर्क फ्रॉम होम कल्चर की झलक
इस वीडियो ने पर वर्क कल्चर को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स का कहना है कि यह के बदलते काम करने के तरीके को दिखाता है, जहां काम के साथ-साथ कम्फर्ट और पर्सनल स्टाइल को भी महत्व दिया जा रहा है।
वहीं, कई लोगों ने बॉस के कूल और समझदार रवैये की जमकर तारीफ की। यूजर्स का मानना है कि जब काम सही तरीके से हो रहा हो, तो ऐसे छोटे-छोटे मजाक ऑफिस के माहौल को बेहतर बनाते हैं। यह वीडियो न सिर्फ मजेदार है, बल्कि बदलते वर्क फ्रॉम होम कल्चर की एक झलक भी पेश करता है।



