Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

कंटेंट क्रिएटर की PM मोदी से अपील- पिता को शुगर, मीठा कम खाने की सलाह दें; PM ने भी शुगर कम करने का दिया सुझाव

Pm Modi Replies Yuvraj Dua Instagram Reel Sugar Advice Viral

PM Modi Viral Video Instagram Story : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिलचस्प और अनोखा मामला चर्चा में है, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर की वीडियो पर प्रतिक्रिया दी।

दरअसल, युवराज दुआ नाम के कंटेंट क्रिएटर ने एक मजेदार Reel बनाकर पीएम मोदी से अपील की थी कि वे उनके पिता को मीठा कम खाने की सलाह दें। यह वीडियो पहले ही वायरल हो रहा था, लेकिन जैसे ही पीएम मोदी ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, यह मामला महावायरल बन गया।

 

View this post on Instagram

 

पीएम मोदी से अपील की पिता को मीठा कम खाने की सलाह दें

वीडियो में युवराज दुआ अपने पिता की आदतों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि उनके पापा हर जगह की तारीफ करते हैं और उनकी बात को बेहद गंभीरता से लेते हैं। ऐसे में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर मोदी जी ‘मन की बात’ में मीठा कम खाने को कह देंगे, तो उनके पापा जरूर मान जाएंगे।

युवराज का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया और हो गया। उनके इंस्टाग्राम पर पहले से ही लाखों फॉलोअर्स हैं और उनके स्पूफ व मजेदार वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं।

पीएम मोदी ने दी सलाह चीनी का सेवन कम करें

इस पूरे मामले को खास तब बना दिया, जब पीएम मोदी ने खुद इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी स्टोरी में लिखा कि वे युवराज के पिता समेत सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे चीनी का सेवन कम करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

पीएम मोदी की इंस्टाग्राम स्टोरी के स्क्रीनशॉट।

उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा शुगर कई बीमारियों को जन्म दे सकती है और फिट रहने के लिए योग और संतुलित आहार बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस इंटरैक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं और इसे ‘फन + हेल्थ अवेयरनेस’ का शानदार उदाहरण बता रहे हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply