Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

कभी नहीं खाई होगी ऐसी डिश, गुलाबजामुन और रबड़ी से बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन केक, जानिए आसान रेसिपी

कभी नहीं खाई होगी ऐसी डिश, गुलाबजामुन और रबड़ी से बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन केक, जानिए आसान रेसिपी

Gulab Jamun Cake at Home: हर किसी को खाने में कुछ न कुछ नया टेस्ट करने का मन होता है। मीठे के लिए वैसे तो कई चीजें लोग खाना पसंद करते है लेकिन नए प्रयोग की बात ही कुछ और होती है। सूजी का हलवा हो या फिर लड्डू इसे तो हर कोई आसानी से बना लेता है लेकिन आज हम आपको एक खास तरह की डिश यानि गुलाब जामुन केक के बारे में बता रहे है जिसे आप घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से बना सकते है।

अगर आप गुलाब जामुन खाने के शौकीन है तो, आज हम आपको एक नए तरह की डिश के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है।

गुलाब जामुन केक बनाने का तरीका

आप किसी भी त्योहार के मौके पर कुछ सामग्रियों की मदद से की इस प्यारी डिश को बना सकते है जो इस प्रकार है…

क्या चाहिए सामग्री

  • 1.5 कप मैदा
  • 1 कप दही
  • 1/2 कप तेल
  • 1 कप चीनी
  • 1 tsp बेकिंग पाउडर
  • 1/2 tsp बेकिंग सोडा
  • इलायची पाउडर
  • 1 लीटर गाढ़ा दूध
  • 2 चम्मच चीनी
  • केसर के धागे
  • 8-10 छोटे गुलाब जामुन
  • कटे हुए पिस्ता
  • बादाम।

जानिए गुलाब जामुन बनाने का आसान तरीका

  • एक बाउल में दही और चीनी को तब तक फेंटें जब तक चीनी घुल न जाए।
  • अब इसमें तेल और इलायची पाउडर मिलाएं।
  • अब कटोरी में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छानकर गीले मिश्रण में मिलाएं।
  • अगर बैटर गाढ़ा लगे, तो थोड़ा दूध डालें।
  • ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। केक टिन को ग्रीस करें और बैटर डालकर 30-35 मिनट तक बेक करें।
  • इसके बाद एक भारी तले की कड़ाही में दूध को उबालें। इसे तब तक पकाएं जब तक यह अपनी मात्रा का एक-तिहाई न रह जाए।
  • इसमें चीनी और केसर मिलाएं। ध्यान रहे कि रबड़ी बहुत ज्यादा गाढ़ी न हो, क्योंकि इसे केक पर फैलाना है। इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • जब केक ठंडा हो जाए, तो उसके ऊपर फोर्क से छोटे-छोटे छेद कर दें।

  • अब तैयार की हुई रबड़ी को केक के ऊपर चारों तरफ फैलाएं ताकि वह छेदों के जरिए अंदर तक चली जाए।
  • इसके बाद केक के ऊपर गुलाब जामुन के टुकड़े रखें। आखिर में कटे हुए पिस्ता और बादाम से गार्निश करें।
hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply