Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

कहीं आप भी तो नहीं हो रहे डायबिटीज का शिकार, जान लें इसके लक्षण, कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये घरेलू इलाज

मधुमेह के लक्षण और घरेलू इलाज
Image Source : FREEPIK

डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके खून में शुगर (ग्लूकोज) का स्तर बहुत बढ़ जाता है। इस स्थिती में हम जो खाना खाते हैं, हमारा शरीर उसे ग्लूकोज में बदल देता है ताकि कोशिकाओं को ऊर्जा मिल सके। इस ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाने का काम इंसुलिन नाम का हार्मोन करता है। डायबिटीज तब होती है जब शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या उसका सही इस्तेमाल नहीं कर पाता। लेकिन इसके लक्षण बहुत कॉमन होते हैं जिससे लोगों को ये पता नहीं चल पाता कि उन्हें डायबिटीज है या नहीं। यहां हम बताने जा रहे हैं डायबिटीज के लक्षण के बारे में बताने जा रहे हैं और साथ ही ये भी बताने जा रहे हैं कि इसके घरेलू इलाज क्या हैं। 

डायबिटीज के मुख्य प्रकार

टाइप 1 डायबिटीज: इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को खत्म कर देता है। यह अक्सर बच्चों या युवाओं में देखा जाता है। इसमें मरीज को बाहर से इंसुलिन लेना पड़ता है।

टाइप 2 डायबिटीज: यह सबसे कॉमन प्रकार है। इसमें शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता या पर्याप्त मात्रा में नहीं बना पाता। यह अक्सर खराब लाइफस्टाइल, वजन और खान-पान से की वजह से होता है।

जेस्टेशनल डायबिटीज: यह केवल गर्भावस्था के दौरान होता है और अक्सर बच्चे के जन्म के बाद ठीक हो जाता है, लेकिन भविष्य में टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

डायबिटीज के लक्षण

अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो जांच करानी चाहिए

बार-बार पेशाब आना (खासकर रात में)।

बहुत ज्यादा प्यास और भूख लगना।

बिना किसी कारण के वजन कम होना।

धुंधला दिखाई देना।

बहुत ज्यादा थकान महसूस होना।

चोट या घाव का देर से भरना।

डायबिटीज के घरेलू उपाय

डायबिटीज को पूरी तरह खत्म करना मुश्किल है, लेकिन अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान में सुधार करके इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

1. मेथी दाना 
मेथी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कार्बोहाइड्रेट और शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। एक चम्मच मेथी दाना रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं और दानों को चबाकर खाएं।

2. दालचीनी 
दालचीनी शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद करती है। रोज आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को गुनगुने पानी या चाय में मिलाकर लें।

3. सदाबहार के फूल और पत्ते
आयुर्वेद में सदाबहार का पौधा डायबिटीज के लिए बहुत उपयोगी माना गया है। खाली पेट सदाबहार के 2-3 ताजे पत्ते चबाएं या इसके फूलों का रस निकालकर पिएं। जल्द रिजल्ट देखने को मिलेगा। 

4. जामुन की गुठली
जामुन का फल तो फायदेमंद है ही, लेकिन इसकी गुठली का पाउडर शुगर कंट्रोल करने में रामबाण माना जाता है। जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीस लें। रोज सुबह-शाम एक चम्मच पाउडर पानी के साथ लें।

5. करेले का रस
करेला खून में ग्लूकोज की मात्रा कम करने में मदद करता है। हफ्ते में कम से कम 2-3 बार सुबह खाली पेट आधा कप करेले का जूस पिएं। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 
hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply