Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

किडनी को साफ करने के प्राकृतिक तरीके, इन चीजों से करें गुर्दे की सफाई, निकल जाएंगे सारे विषाक्त पदार्थ

किडनी को साफ करने के प्राकृतिक तरीके, इन चीजों से करें गुर्दे की सफाई, निकल जाएंगे सारे विषाक्त पदार्थ
किडनी साफ करने के प्राकृतिक उपाय
Image Source : FREEPIK

शरीर के सभी अंगों को काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है, इसके लिए एक फिल्टर सिस्टम भी है जिसका काम किडनी करती हैं। किडनी हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती हैं। किडनी टॉयलेट के जरिए अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। जब आप पानी कम पीते हैं तो मूत्र उत्पादन भी कम होता है। कम मूत्र उत्पादन किडनी की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी जैसे कि गुर्दे की पथरी और किडनी फंक्शन में परेशानी का कारण बन सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर किडनी की सफाई का ध्यान रखें। खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे किडनी डिटॉक्स होती है और सही मात्रा में पानी पीएं। आइये जानते हैं किडनी को साफ करने के प्राकृतिक तरीके क्या हैं?

किडनी को साफ करने के प्राकृतिक उपाय

सेब का सिरका- किडनी में ऑक्सीकरण को रोकने के लिए एप्पल साइडर विनेगर यानि सेब का सिरका कारगर है। इसके सेवन से एंटीऑक्सीडेंट बढ़ते हैं, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। सेब का सिरका पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और किडनी की सेहत में सुधार आता है। सेब के विनेगर में साइट्रिक एसिड होता है, जो गुर्दे की पथरी को घोल देता है। इससे किडनी में विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

लाल सेम- गुर्दे के मरीज को खाने में लाल सेम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इससे किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है और अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को निकालना आसान हो जाता है। लाल सेम खाने से किडनी की पथरी को बाहर निकालना आसान हो जाता है। इसमें विटामिन बी, फाइबर और कई मिनरल होते हैं जो किडनी को साफ करते हैं और मूत्र मार्ग के काम को बेहतर बनाते हैं।

नींबू पानी- किडनी की ठीक रखना है तो इसके लिए नींबू पानी पीना शुरू कर दें। नींबू में प्राकृतिक रूप से अम्लीय गुण होते हैं और नींबू मूत्र में साइट्रेट का स्तर बढ़ाता है, जिससे किडनी की पथरी होने का खतरा कम हो जाता है। नींबू पानी खून को साफ कर अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। जिन्हें किडनी में पथरी है उनके लिए नींबू को जैतून के तेल के साथ मिलाकर पीना अच्छा माना जाता है।

तरबूज खाएं- रोजाना खाने में तरबूज शामिल करें। इससे टॉयलेट ज्यादा बनता है और किडनी को हाइड्रेट और साफ करता है। तरबूज में लाइकोपीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। किडनी के सही कामकाज में भी तरबूज मदद करता है। तरबूज में पोटेशियम पाया जाता है जो किडनी में पथरी बनने को रोकता है।

क्रैनबेरी- जिन लोगों को अक्सर यूरिन इंफेक्शन रहता है उन्हें क्रैनबेरी का सेवन करना चाहिए। इसे मूत्राशय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि क्रैनबेरी खाने से यूटीआई की दिक्कत कम होती है। लगातार 2 सप्ताह तक रोजाना मीठे क्रैनबेरी खाने से किडनी की सेहत में सुधार आता है और संक्रमण दूर होता है। क्रैनबेरी के अलावा अनार का जूस भी किडनी के लिए फायदेमंद माना जाता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply