
Muddy Pond Pre Wedding Shoot : आजकल प्री-वेडिंग शूट्स में कपल्स नए-नए एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में एक कपल कीचड़ भरे तालाब में उतरकर फोटोशूट कराता नजर आ रहा है। जहां आमतौर पर लोग खूबसूरत लोकेशन, सनसेट या फूलों के बीच शूट करवाते हैं, वहीं इस कपल ने कुछ अलग करने की कोशिश की।
वीडियो में दिखता है कि दोनों पानी में लेटे हुए हैं, जबकि फोटोग्राफर पास में खड़े होकर उन्हें पोज देने के निर्देश दे रहे हैं। यह दृश्य देखने में किसी रोमांटिक सीन से ज्यादा किसी फिल्मी ड्रामा जैसा लग रहा है।
Pre Wedding Shoots are getting too weird 😂😂
— Rosy (@rose_k01)
गंदे तालाब में लेटकर कपल ने कराया फोटोशूट
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों को यह कॉन्सेप्ट बेहद अजीब और असहज लगा, तो कुछ ने इसे क्रिएटिविटी की नई मिसाल बताया। हालांकि ज्यादातर यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया और जमकर ट्रोल किया।
एक यूजर ने लिखा कि यह “टाइटैनिक और किसी डांस वीडियो का मिक्स” लग रहा है, तो वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए पूछा कि यह शादी का शूट है या किसी क्राइम शो का सीन। कई लोगों ने यह भी कहा कि यह “पोस्ट-वेडिंग शूट” जैसा लग रहा है।
वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस भी छेड़ दी है कि आखिर क्रिएटिव बनने के चक्कर में लोग कितना आगे जा सकते हैं। जहां पहले में सादगी और रोमांस को प्राथमिकता दी जाती थी, वहीं अब कुछ कपल्स अलग दिखने के लिए अनोखे और कभी-कभी जोखिम भरे कॉन्सेप्ट अपना रहे हैं।
यह वीडियो एक उदाहरण बन गया है कि पर वायरल होने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस तरह के एक्सपेरिमेंट्स वाकई यादगार होते हैं या सिर्फ चौंकाने के लिए किए जाते हैं।



