Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

कुत्तों की ‘पॉटी’ उठाकर ये शख्स कमा रहा है लाखों; सैलरी सुनकर दंग रह जाएंगे आप

कुत्तों की ‘पॉटी’ उठाकर ये शख्स कमा रहा है लाखों; सैलरी सुनकर दंग रह जाएंगे आप

Unusual Business Idea: ब्रिटेन के डर्बीशायर में रहने वाले 39 वर्षीय काइल न्यूबी पेशे से एक कंस्ट्रक्शन वर्कर हैं. चार बच्चों के पिता काइल दिनभर भारी मेहनत वाला काम करते थे, लेकिन अब उनका साइड बिजनेस उनकी पहचान बन चुका है. काइल का दावा है कि वह कुत्तों की पॉटी साफ करके अपनी फुल टाइम नौकरी से ज्यादा कमाई कर लेते हैं.

काइल बताते हैं कि वह अपने एक दोस्त के साथ इंस्टाग्राम देख रहे थे, तभी अमेरिका में डॉग वेस्ट कलेक्शन सर्विस की लोकप्रियता पर उनकी नजर पड़ी. अमेरिका में यह बिजनेस काफी बड़ा है. उसी वक्त उन्होंने तय किया कि इस आइडिया को ईस्ट मिडलैंड्स में आजमाया जाए और यहीं से ‘Pet Poo Pick’ की शुरुआत हुई.

क्या सच में लोगों को है इस सर्विस में इंटरेस्ट?

काइल ने फेसबुक पर एक साधारण सा विज्ञापन डाला और कुछ समय के लिए छोड़ दिया. उन्हें खुद यकीन नहीं था कि कोई रिस्पॉन्स मिलेगा. लेकिन वह हैरान रह गए जब ग्राहक खुद उनसे संपर्क करने लगे. मार्च से अब तक उन्होंने 35 रेगुलर क्लाइंट्स बना लिए हैं. काइल बताते हैं कि उनके ज्यादातर ग्राहक बुजुर्ग या दिव्यांग हैं. इनमें से करीब 20 लोग ऐसे हैं जो बैसाखी के सहारे चलते हैं या शारीरिक रूप से सक्षम नहीं हैं. उनके लिए अपने पालतू कुत्तों की गंदगी साफ करना मुश्किल होता है. काइल का कहना है कि उनका काम सिर्फ कमाई नहीं, बल्कि लोगों की मदद भी है.

कितने घंटे काम करके कितनी कमाई?

काइल हफ्ते में सिर्फ दो दिन, करीब 12 घंटे काम करते हैं. वह पहली विजिट के लिए 30 पाउंड लेते हैं और उसके बाद हर हफ्ते 15 पाउंड चार्ज करते हैं. इस हिसाब से उनकी मासिक कमाई करीब 2,000 पाउंड (करीब ढाई लाख रुपये महीना) हो जाती है, जो लगभग 44 पाउंड प्रति घंटे के बराबर बैठती है. काइल एक खास स्कूपर की मदद से पॉटी उठाते हैं और फिर पूरे इलाके को डिसइंफेक्ट करते हैं. बुधवार को वह 15 घरों में और शनिवार को 20 घरों में सर्विस देते हैं. हर गार्डन में 10 से 15 मिनट लगते हैं. वह बताते हैं कि एक दिन में वह ड्राइविंग में चार घंटे और सफाई में करीब तीन घंटे लगाते हैं.

लोगों ने इस काम को लेकर क्या कहा?

काइल को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा. कुछ लोगों ने कहा कि लोग आलसी हो गए हैं. इस पर काइल का जवाब साफ है. वह कहते हैं कि अगर किसी की मां दिव्यांग हो और वह यह काम न कर सके, तो उन्हें इस सर्विस की अहमियत समझ आएगी. काइल ने अब अपने कुछ ग्राहकों के लिए घास काटने की सर्विस भी शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि कई लोग लंबी घास की वजह से भी परेशान होते हैं. इस वजह से वह लॉन मॉइंग और सफाई दोनों सर्विस देने लगे हैं.

48 वर्षीय पीटर फिस्क की टांग टूटी हुई है. पीटर कहते हैं कि फिसलने के डर से वह खुद यह काम नहीं कर सकते थे. काइल का काम प्रोफेशनल है और वह पूरे साल उनकी सर्विस लेते रहेंगे.

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply