Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

कैसे बनाएं सिंघाड़े की फूली-फूली पूरियां, नोट कर लीजिए रेसिपी, नवरात्र में जरूर करें ट्राई

सिंघाड़े की पूरियां
Image Source : SHALINI’S FOOD MAGIC/YT

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिंघाड़े का आटा आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप नवरात्र में सादी पूरियां खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो आप सिंघाड़े की पूरियों की रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं। सिंघाड़े की पूरियों को बनाने के लिए न तो ज्यादा सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा समय लगेगा। अगर आप सिंघाड़े की पूरियां बनाना चाहते हैं, तो आपको 250 ग्राम सिंघाड़े का आटा, 3 उबले हुए आलू, स्वाद अनुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और तेल की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले आलू को उबाल लीजिए। जब आलू थोड़ा ठंडा हो जाए, तो आलू को छीलकर कद्दूकस करके मैश कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब सिंघाड़े के आटे में नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर को मिक्स कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसके बाद आपको आटे को अच्छी तरह से गूंथ लेना है। आटे को गूंथने के लिए थोड़े से गर्म पानी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

चौथा स्टेप- आटा थोड़ा सा सख्त होना चाहिए। लगभग 10 मिनट के लिए आटे को रेस्ट करने दीजिए।

पांचवां स्टेप- अब आपको आटे की छोटी-छोटी लोइयों को तोड़कर इन्हें बेल लेना है। कढ़ाई में तेल को गर्म होने दीजिए।

छठा स्टेप- बेली हुई लोइयों को तेल में डालिए और दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लीजिए।

सातवां स्टेप- जब पूरियों का रंग गुलाबी हो जाए, तब इन्हें कढ़ाई से निकाल लीजिए।

आठवां स्टेप- आप सिंघाड़े की फूली-फूली क्रिस्पी पूरियों को आलू की सब्जी और रायते के साथ सर्व कर सकते हैं।

बच्चों से लेकर बड़ों तक, पोषक तत्वों से भरपूर सिंघाड़े की पूरियों का स्वाद सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा। जब भी आप व्रत रखने वाले हों, तब आप इस बेहद आसान रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं।

 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply