Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

कैसे सूर्यकुमार यादव के एक फोन कॉल ने बदली ईशान किशन की जिंदगी? स्टार बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा

 

Ishan Kishan, T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन खेलेंगे और 300 से ज्यादा रन बनाकर भारत को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे… अगर ऐसा कोई आज से 6 महीने पहले बोलता तो इसपर कोई विश्वास नहीं करता। लेकिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसे मुमकिन करके दिखाया।

भारत के टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में ईशान किशन का अहम रोल रहा है, लेकिन वर्ल्ड कप के आगाज से कुछ दिन पहले तक वह सीन में कहीं भी नहीं थे। अचानक न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनकी टीम में एंट्री हुई थी। अब ईशान ने भारत के चैंपियन बनने के बाद बड़ा रोज खोला है।

सूर्या के कॉल ने बदली Ishan Kishan की जिंदगी

दरअसल, ईशान किशन ने अपनी वापसी को लेकर कहा, “सूर्या भाई ने मुझे कुछ महीने पहले फोन किया और पूछा कि क्या मैं उनके लिए वर्ल्ड कप जीत सकता हूं? मैंने बदले में उनसे पूछा कि क्या आप मुझ पर भरोसा करेंगे? और उन्होंने ‘हां’ कहा।”

ये सब फिल्मी सफर जैसा: Ishan Kishan

साथ ही ईशान ने कहा कि उनके लिए यह सफर किसी उतार-चढ़ाव जैसा रहा है। उन्होंने कहा, “सच कहूं तो, जब मैं टीम से बाहर हुआ था, तब से यहां तक का सफर मेरे लिए बहुत लंबा रहा है। घरेलू क्रिकेट में वापस जाना, फिर वहां से दोबारा नेशनल टीम में जगह बनाना, इस टूर्नामेंट को खेलना और अब वर्ल्ड चैंपियन बनना यह सब किसी फिल्मी सफर जैसा रहा है।

27 साल के इस खिलाड़ी ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि हमें ऐसे और भी खिताब जीतने चाहिए, क्योंकि ये वो पल हैं जिन्हें मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं भूलूंगा। मैं और मेरी पूरी टीम बहुत खुश है। हम ऐसी जीत बार-बार हासिल करना चाहते हैं।”

Ishan Kishan का विश्व कप में प्रदर्शन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 9 मैचों में 193.29 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए। 33 चौके और 18 छक्के किशन ने विश्व कप के दौरान लगाए। उनके बल्ले से 3 फिफ्टी टी20 वर्ल्ड कप में देखने को मिली।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply