
How To Remove Dark Elbows: हम अक्सर अपने चेहरे और हाथों की देखभाल तो कर लेते हैं, लेकिन अपनी कोहनियों की सफाई और देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपकी कोहनी की स्किन ड्राई और पपड़ीदार बन गई है, तो ये उपाय आपके काम आ सकता है। आप हफ्ते में 1 से 2 बार इस घरेलू उपाय को स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कोहनी का कालापन कैसे दूर करें?
कोहनी का कालापन कैसे दूर करें?
पेट्रोलियम जेली और हेल्दी का करें इस्तेमाल
कोहनी का कालापन दूर करने के लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच पेट्रोलियम जेली निकाल लें। अब इसमें हल्दी डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
हल्दी और पेट्रोलियम जेली को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट का इस्तेमाल कर आप कोहनी का कालापन दूर कर सकते हैं।
इस पेस्ट का इस्तेमाल कैसे करें?
इस पेस्ट को आप अपनी कोहनी पर अच्छी तरह से लगा लें। इस पेस्ट को लगाने के बाद 30 मिनट तक इसे छोड़ दें। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए आप इस पेस्ट को रातभर लगाकर छोड़ सकते हैं। रातभर कोहनी पर पेस्ट लगाने से जल्दी असर दिख सकता हैं। पोस्ट को कोहनी पर 30 मिनट या रातभर लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
-
स्किन की रंगत को निखारती
कुछ हफ्तो में आपको पॉजिटिव असर दिखना शुरू हो जाएगा। कालापन हटने में महीने का समय लग सकता है। कोहनी का कालापन आसानी से दूर नहीं होता है। पेट्रोलियम जेली स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करती है।
हल्दी टैनिंग को कम करने में मददगार होती है। हल्दी और पेट्रोलियम जेली स्किन की रंगत को निखारती है। अगर आप कोहनी का कालापन दूर करना चाहते हैं तो आप पेट्रोलियम जेली और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते है।
-
संतरे का छिलका
नारियल तेल में संतरे के छिलकों को मिलाकर कोहनी और घुटने पर लगाकर छोड़ दें। 2 मिनट बाद इससे अच्छे से मसाज करें और तेल को सूख जाने दें और छिलके को एक कपड़े की मदद से छाड़कर अलग कर दें। दिन में 2 बार इसे जरूर करें। आपको कुछ दिनों में ही अंतर समझ आने लगेगा।
-
नींबू और चीनी
एक नींबू को आधा काटकर उस पर चीनी डालें और कोहनी पर 10 मिनट तक रगड़ें। यह डेड स्किन को हटाकर रंग साफ़ करता है।



