Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

क्या आपने कभी पिया है बेसन का सुड़का? यह ड्रिंक सर्दियों में शरीर को रखती है गर्म और एक्टिव, नोट करें रेसिपी

बेसन का सुड़का
Image Source : FREEPIK/YOUTUBE – @NEHAKIPAKSHALA

सर्दियों में अपने शरीर को गर्म और ऊर्जा से भरपूर रखने के लिए आपने चाय-कॉफी तो बहुत पी होगी, लेकिन क्या कभी बेसन का सुड़का ट्राय किया है? पंजाब की यह पारंपरिक ड्रिंक स्वाद में अलग, सेहत में कमाल और शरीर को गर्म व एक्टिव रखने के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी और फायदे।

बेसन का सुड़का के लिए सामग्री

2 छोटे चम्मच देसी घी, 2 बड़े चम्मच बेसन, /4 चम्मच हल्दी, 1/4 चम्मच सोंठ पाउडर, और 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, बारीक कटे बादाम, 1 से 2 कप दूध, गुड़ का पाउडर

बेसन का सुड़का बनाने के तरीके

  • पहला स्टेप: एक पैन में 1-2 छोटे चम्मच देसी घी गर्म करें। धीमी आंच पर 1-2 बड़े चम्मच बेसन डालकर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें।

  • दूसरा स्टेप: भुने बेसन में 1/4 चम्मच हल्दी, 1/4 चम्मच सोंठ पाउडर, और 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाएं। इसमें बारीक कटे बादाम या अन्य सूखे मेवे भी डाल सकते हैं।

  • तीसरा स्टेप: अब इसमें धीरे-धीरे 1 से 2 कप दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें। मिश्रण को 2-3 उबाल आने तक या गाढ़ा होने तक पकाएं।

  • चौथा स्टेप: आंच बंद करने के बाद इसमें बड़े चम्मच गुड़ का पाउडर मिलाकर मिक्स करें। इसे रात को सोते समय गरमागरम पिएं। पीने के बाद पानी न पिएं और सीधे सो जाएं।

बेसन का सुड़का पीने से मिलते हैं कौन से फायदे:

बेसन का सुड़का सर्दी-खांसी और गले के दर्द के लिए एक पारंपरिक उपाय है। यह पेय सर्दी में शरीर को अंदर से गर्म रखता है। यह बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए एक कारगर उपाय है। यह छाती में जकड़न से राहत दिलाता है। यह पौष्टिक पेय इम्यूनिटी बढ़ाता है, गले को आराम देता है और रात में अच्छी नींद लाने में मदद करता है। 

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply