Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

क्या आप भी फेंक देते हैं रोज डे का गुलाब? जानें पार्टनर के दिए फूलों को सालों तक स्टोर करने का अनोखा तरीका

क्या आप भी फेंक देते हैं रोज डे का गुलाब? जानें पार्टनर के दिए फूलों को सालों तक स्टोर करने का अनोखा तरीका

Ideas To Preserve Roses: वैलेंटाइन वीक के पहले दिन यानी रोज डे पर मिले गुलाब भावनाओं से भरे होते हैं। लेकिन अफसोस ये कुछ ही दिनों में सूख जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके प्यार की यह निशानी हमेशा ताजी और खूबसूरत बनी रहे तो इन खास प्रिजर्वेशन तकनीकों को आजमा सकते हैं।

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत से होती है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को लाल, पीले और गुलाबी गुलाब देकर अपने दिल का हाल बताते हैं। लेकिन समस्या तब आती है जब दो-तीन दिन बाद ये फूल सूखने लगते हैं। अधिकतर लोग इन्हें कचरे में फेंक देते हैं लेकिन अगर आप इन फूलों को अपनी यादों की किताब में सालों-साल तक सहेजना चाहते हैं तो कुछ तरीकों को अपना सकते हैं।

फोटो फ्रेम में रखें

यह सबसे पुराना और आसान तरीका है। गुलाब को किसी भारी और मोटी किताब (जैसे डिक्शनरी) के बीच में रखें। ध्यान रहे कि पंखुड़ियां आपस में मुड़े नहीं। इसे करीब 2-3 हफ्तों के लिए छोड़ दें। जब सारा मॉइस्चर निकल जाएगा तो यह एक खूबसूरत फ्लैट रोज बन जाएगा जिसे आप फोटो फ्रेम या ग्रीटिंग कार्ड में लगा सकते हैं।

सिलिका जेल

अगर आप चाहते हैं कि गुलाब का आकार और रंग बिल्कुल वैसा ही रहे जैसा वह पहले दिन था तो सिलिका जेल का उपयोग करें। एक एयरटाइट कंटेनर में सिलिका जेल भरें और उसमें गुलाब को सीधा खड़ा कर दें। ऊपर से और जेल डालें ताकि फूल पूरी तरह ढक जाए। एक हफ्ते बाद आपका गुलाब बिल्कुल फ्रेश लेकिन सूखा हुआ निकलेगा। यह तरीका प्रोफेशनल डेकोरेशन के लिए बेस्ट है।

गुलाब को प्रिजर्व करते हुए तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

हवा में सुखाना

गुलाब के डंठल को धागे से बांधें और उसे किसी अंधेरी और सूखी जगह पर उल्टा लटका दें। उल्टा लटकाने से फूल की आकृति खराब नहीं होती। 10-15 दिनों में फूल पूरी तरह सूख जाएगा। इस ड्राइड रोज को आप वास में सजाकर दे सकते हैं।

ग्लिसरीन ट्रीटमेंट

यह तरीका फूलों को लचीला बनाए रखता है। एक हिस्सा ग्लिसरीन और दो हिस्से गर्म पानी मिलाएं। गुलाब की टहनी को तिरछा काटकर इस मिश्रण में डाल दें। कुछ दिनों में फूल ग्लिसरीन सोख लेगा। इससे पंखुड़ियां सूखने के बाद भी सख्त नहीं होगी और अपनी चमक बनाए रखेंगी।

रेजिन आर्ट

आजकल यह ट्रेंड काफी पॉपुलर है। आप अपने गुलाब को लिक्विड रेजिन के सांचे में डालकर उसे एक पेपरवेट या शोपीस का रूप दे सकते हैं। रेजिन के अंदर बंद होने के बाद फूल कभी खराब नहीं होगा और यह आपके डेस्क पर हमेशा प्यार की याद दिलाता रहेगा।

गुलाब को सहेजने के बाद उन पर हल्का सा हेयर स्प्रे छिड़क दें। इससे पंखुड़ियां झड़ती नहीं हैं और उनमें हल्की चमक बनी रहती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply