Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

क्या IPL 2026 होगा एमएस धोनी का आखिरी सीजन? इरफान पठान ने बताई अंदर की बात

 

MS Dhoni future in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग का हर नया सीजन शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो जाती है। पिछले कुछ सालों से लगातार यह सवाल उठता रहा है कि क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा। हालांकि हर बार धोनी मैदान पर उतरकर इन अटकलों को गलत साबित कर देते हैं।

साल 2023 के बाद से हर सीजन से पहले यही कहा जाता है कि शायद यह धोनी का अंतिम आईपीएल हो सकता है। लेकिन 44 साल की उम्र में भी धोनी अपनी फिटनेस और अनुभव के दम पर टीम के लिए अहम भूमिका निभाते नजर आते हैं। अब इस मुद्दे पर भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का बड़ा बयान सामने आया है।

MS Dhoni को लेकर इरफान पठान ने क्या कहा?

इरफान पठान ने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि यह संभव है कि आईपीएल 2026 में फैंस धोनी को आखिरी बार मैदान पर खेलते हुए देखें। उनके मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स और आईपीएल दोनों की पहचान धोनी से जुड़ी हुई है।

पठान ने कहा, “धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स अधूरी है। मेरे ख्याल से यह सीजन ऐसा हो सकता है, जिसमें हम धोनी को आखिरी बार खेलते हुए देखें। हालांकि चेन्नई और आईपीएल को उनके बिना कल्पना करना भी काफी मुश्किल है। जैसे ही आईपीएल आता है, हम धोनी को फिर से मैदान में देखते हैं, इसका मतलब है कि वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं और काफी फिट भी नजर आ रहे हैं।”

टीम के युवा खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा

इरफान पठान का मानना है कि धोनी की मौजूदगी टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने खास तौर पर संजू सैमसन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें धोनी के अनुभव से काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा।

पठान के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लीडरशिप ग्रुप तैयार कर रही है। फिलहाल टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है, लेकिन फ्रेंचाइजी भविष्य को ध्यान में रखते हुए दो-तीन खिलाड़ियों को नेतृत्व के लिए तैयार करना चाहती है।

ड्रेसिंग रूम में धोनी की भूमिका रहेगी अहम

पठान ने आगे कहा कि भले ही धोनी हर मैच में खेलें या न खेलें, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी टीम के लिए बेहद अहम रहेगी। उनके अनुभव और शांत स्वभाव से टीम को मुश्किल परिस्थितियों में भी सही फैसले लेने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि इस सीजन धोनी का सबसे बड़ा काम टीम के खिलाड़ियों को एकजुट रखना होगा। उनके मुताबिक कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ-साथ बाकी खिलाड़ी भी धोनी से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

चेन्नई को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी साल 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने शानदार सफलता हासिल की है। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply