Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

क्यों बार-बार टूटते हैं नाखून? कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप; आज ही सुधार लें ये 3 गलतियां!

क्यों बार-बार टूटते हैं नाखून? कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप; आज ही सुधार लें ये 3 गलतियां!

Nails Care Tips: अक्सर लोग नाखूनों के टूटने को एक साधारण समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं या सिर्फ बाहरी क्रीम और तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके नाखून आपकी आंतरिक सेहत का आईना होते हैं? बार-बार नाखून टूटना शरीर में पोषक तत्वों की कमी और आपकी कुछ गलत आदतों का नतीजा हो सकता है।

क्यों टूटते हैं नाखून

मेडिकल भाषा में की समस्या को ऑन्कोसिज़िया कहा जाता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण शरीर में बायोटिन, विटामिन B-12 और आयरन की कमी होना है। जब शरीर में इन पोषक तत्वों का स्तर गिरता है तो नाखूनों की परतें कमजोर होकर फटने लगती हैं। इसके अलावा थायराइड की समस्या या एनीमिया के कारण भी नाखून बार-बार टूटते हैं।

बार-बार हाथ धोना

क्या आप जानते हैं कि बार-बार हाथ धोना या लंबे समय तक बर्तनों की सफाई करना आपके नाखूनों का सबसे बड़ा दुश्मन है। पानी और साबुन के रसायनों के कारण नाखून अपनी प्राकृतिक नमी खो देते हैं और सूखे होकर टूटने लगते हैं।

नेल पॉलिश रिमूवर

सस्ते और एसीटोन (Acetone) युक्त का बार-बार इस्तेमाल नाखूनों की ऊपरी सुरक्षात्मक परत को खत्म कर देता है। अगर आप हर दूसरे दिन नेल पेंट बदलती हैं तो यह आपके नाखूनों को जड़ से कमजोर बना रहा है।

नाखूनों का इस्तेमाल

हम में से कई लोग कोल्ड ड्रिंक का कैन खोलने, टेप निकालने या किसी चीज को खुरचने के लिए नाखूनों का इस्तेमाल करते हैं। यह दबाव नाखूनों में माइक्रो-ट्रॉमा पैदा करता है जिससे वे धीरे-धीरे कमजोर हो जाते हैं।

कैसे बनाएं नाखूनों को मजबूत

  • अपने भोजन में अंडे, बादाम, फलियां और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। ये बायोटिन और आयरन के बेहतरीन स्रोत हैं।
  • रात को सोने से पहले नाखूनों और क्यूटिकल्स पर गुनगुने नारियल या जैतून के तेल से 5 मिनट मालिश करें।
  • घर के काम करते समय रबर के दस्ताने पहनें ताकि नाखून सीधे पानी और डिटर्जेंट के संपर्क में न आएं।

अगर ये उपाय करने के बाद भी समस्या बनी रहती है तो यह किसी हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply