Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

क्रिकेट में नई T20 लीग की की हुई एंट्री, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; जनवरी 2027 से होगी शुरुआत

 

क्रिकेट की दुनिया में फ्रेंचाइजी टी20 लीग्स का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। भारत की आईपीएल और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग जैसी सफलताओं के बाद अब एक और देश इस रेस में शामिल होने जा रहा है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भी अपने घरेलू ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए नई टी20 लीग शुरू करने का फैसला किया है, जो आने वाले समय में वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर में खास जगह बना सकती है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) का यह कदम सिर्फ एक नई लीग लॉन्च करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद देश के घरेलू क्रिकेट को आधुनिक बनाना और युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच देना भी है। बोर्ड ने साफ संकेत दिए हैं कि अब पारंपरिक टूर्नामेंट की जगह फ्रेंचाइजी मॉडल को प्राथमिकता दी जाएगी।

6 टीमों के साथ जनवरी 2027 से होगी NZ20 की शुरुआत

NZC ने अपनी नई फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग ‘NZ20’ को लॉन्च करने का फैसला किया है। इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और इसकी शुरुआत जनवरी 2027 से होने की संभावना है। बोर्ड का मानना है कि इस लीग के जरिए न्यूजीलैंड के क्रिकेट इकोसिस्टम को नई पहचान मिलेगी।

यह लीग न सिर्फ घरेलू खिलाड़ियों के लिए बल्कि इंटरनेशनल स्टार्स के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकती है। फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए निवेश बढ़ेगा और क्रिकेट को एक नया व्यावसायिक आयाम मिलेगा।

NZ20: 21 साल पुराने सुपर स्मैश की जगह लेगा नया फॉर्मेट

न्यूजीलैंड में पिछले 21 साल से ‘सुपर स्मैश’ टी20 टूर्नामेंट खेला जा रहा है, लेकिन बदलते समय के साथ अब बोर्ड ने इसमें बदलाव का फैसला लिया है। दुनियाभर में टी20 लीग्स की बढ़ती लोकप्रियता और आर्थिक सफलता को देखते हुए NZC ने यह बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड की चेयरपर्सन डायना पुकेतापु-लिंडन ने बताया कि बिग बैश लीग में विस्तार और नई लीग लॉन्च करने को लेकर लंबी चर्चा हुई, जिसके बाद NZ20 को शुरू करने का निर्णय लिया गया।

NZ20: युवा खिलाड़ियों को मिलेगा वर्ल्ड क्लास मंच

डायना पुकेतापु-लिंडन के मुताबिक, NZ20 न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए एक “रोमांचक दौर” की शुरुआत होगी। इस लीग का सबसे बड़ा फायदा देश के युवा खिलाड़ियों को मिलेगा, जिन्हें अब इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा।

NZ20: न्यूजीलैंड क्रिकेट की बढ़ती ब्रांड वैल्यू का असर

डेलॉयट की रिपोर्ट और विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा के बाद यह सामने आया कि न्यूजीलैंड क्रिकेट की ग्लोबल ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त इजाफा हुआ है। महिला टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने और मेंस टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन ने इस वैल्यू को और मजबूत किया है।

इसी बढ़ती लोकप्रियता को भुनाने के लिए NZC अब अपनी खुद की प्रीमियम टी20 लीग लॉन्च करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हालांकि, अभी आधिकारिक मंजूरी मिलना बाकी है, लेकिन संकेत साफ हैं कि जनवरी 2027 से क्रिकेट फैंस को एक नई लीग देखने को मिल सकती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply