Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

खराब गट हेल्थ बनता है इन गंभीर बीमारियों की वजह, जानें कैसे रखें अपने Gut Health का बेहतरीन ख्याल?

गट हेल्थ
Image Source : FREEPIK

खराब खानपान की वजह से पाचन तंत्र यानी, गट हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। गट हेल्थ का मतलब है पेट और आंतों का स्वास्थ्य जो पाचन के साथ हमारे इम्यून सिस्टम, मेंटल हेल्थ और पूरी सेहत के लिए जरूरी है।आज भी लोगों में गट हेल्थ को लेकर जागरूकता नहीं है। जानकारी के अभाव में लोग अक्सर गट हेल्थ को नजरअंदाज करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं खराब पाचन तंत्र की वजह से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं और अपने गट हेल्थ का ख्याल कैसे रखें?

खराब गट हेल्थ बनता है इन गंभीर बीमारियों की वजह:

जब गट की हेल्थ खराब होने लगती है तो उस वजह से हमारे शरीर को कई बीमारियां जकड़ लेते हैं। जैसे इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (आईबीडी), इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, मोटापा, डायबिटीज, लिवर डिज़ीज, दिल से जुड़ी बीमारियां, कैंसर, एचआईवी और ऑटिज्म जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

किन चीज़ों को खाने से गट हेल्थ होती है खराब?

गट हेल्थ खराब होने के पीछे सबसे बड़ी वजह हमारा बिगड़ा हुआ खान पान है। आजकल लोग संतुलित आहार नहीं लेते हैं। ज़्यादातर लोग बाहर के फूड्स का हर दूसरे दिन सेवन करते हैं जिससे गट हेल्थ खराब होती है। जंक फ़ूड, पैक्ड फ़ूड और ज़्यादा समय तक फ्रिज में रखे फूड्स का सेवन करने से गट हेल्थ धीरे धीरे खराब होने लगती है

क्या खाने से गट हेल्थ अच्छा रहता है?

गट हेल्थ को अच्छा रखने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आप समय पर खाएं। समय पर खाना नहीं खाने से गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं शुरू होती हैं। गट हेल्थ अच्छी रहे इसलिए डाइट भी अच्छी होनी चाहिए। अपनी डाइट में फ्रेश मील, ताज़ी सब्जियों और फलों का सेवन करें। साथ ही गट हेल्थ के लिए डाइट में दही को ज़रूर शामिल करें। खासतौर पर घर से बनी दही का सेवन करना चाहिए। इसमें प्रोबायोटिक्स यानी कि गुड बैक्टीरिया होते हैं जो गट के लिए फायदेमंद है। अपनी डाइट में पानी पीने की मात्रा को बढ़ाएं। जितना ज़्यादा पानी पिएंगे सेहत के लिए उतना ही अच्छा होगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply