Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

गर्मी आते ही कॉकरोचों ने नाक में कर दिया है दम, तो अपनाकर देखें ये घरेलू उपाय, एक भी Cockroach नहीं आएंगे नज़र

कॉकरोच भगाने के घरेलू उपाय

Image Source : FREEPIK

गर्मी शुरू होते ही कीड़े मकोड़ों का आतंक बढ़ जाता है। इसलिए गर्मियों में घर की साफ सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। गर्मी में सबसे ज्यादा लोगों के घरों में कॉकरोच की संख्‍या बढ़ जाती है। रसोई से लेकर  पूरे घर ये अपना डेरा जमा लेते हैं। इन्हें गर्म, नमी और अंधेरी जगहें बहुत पसंद होती हैं। रात के वक्त इनका आतंक सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। ये धीरे धीरे करके अपनी संख्या बढ़ा लेते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं लेकिन इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है यहां हम कुछ आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कॉकरोचों के आतंक से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। 

1. बोरिक एसिड और चीनी 
बोरिक एसिड कॉकरोचों के लिए जहर का काम करता है, जबकि चीनी उन्हें आकर्षित करती है। इसका मिश्रण तैयार करने के लिए बराबर मात्रा में बोरिक एसिड और पिसी हुई चीनी मिलाएं। इस पाउडर को उन कोनों, दरारों और सिंक के नीचे छिड़कें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं। इसे पालतू जानवरों और बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

2. बेकिंग सोडा और चीनी
अगर आप बोरिक एसिड का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो यह एक सुरक्षित विकल्प है। बेकिंग सोडा और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाएं और प्रभावित जगहों पर छिड़क दें। जब कॉकरोच इसे खाते हैं, तो उनके पेट में गैस बनती है जिससे वे मर जाते हैं।

3. तेजपत्ता 
कॉकरोचों को तेजपत्ते की तीखी गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। ऐसे में कुछ ताजे या सूखे तेजपत्तों को हाथों से मसलकर उनका चूरा बना लें और उन्हें अलमारी या कोनों में रख दें। वे उस जगह को छोड़कर भाग जाएंगे।

4. नीम का तेल या पाउडर
नीम में ऐसे तत्व होते हैं जो कीटों के प्रजनन चक्र को रोक देते हैं। पानी में नीम का तेल मिलाकर स्प्रे बोतल से छिड़काव करें। रात के समय नीम के पाउडर को प्रभावित जगह पर छिड़क दें।

5. पेपरमिंट ऑयल
पुदीने की खुशबू घर को महकाती भी है और कॉकरोचों को दूर भी रखती है। इसके लिए पानी में 10-15 बूंदें पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की मिलाएं और सिंक, डस्टबिन और दरवाजों के पास स्प्रे करें।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply