Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

गुनगुने पानी में मिलाएं शहद और नींबू, रोज बनाएं पीने का नियम, फैट बर्न करने में कारगर नेचुरल ड्रिंक

शहद और नींबू वाला पानी
Image Source : FREEPIK

शहद हो या फिर नींबू, दोनों नेचुरल चीजें सेहत को अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचा सकती हैं। अगर सही मात्रा में और सही तरीके से शहद और नींबू का सेवन किया जाए, तो सेहत को चौतरफा लाभ पहुंच सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रेगुलरली शहद और नींबू वाला पानी पीते हैं, तो आपके शरीर पर क्या-क्या असर पड़ सकता है। आइए हनी-लेमन वॉटर पीने के कुछ जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

वेट लॉस में मददगार- अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट शहद और नींबू वाला पानी पीते हैं, तो आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेज मेटाबॉलिज्म की वजह से शरीर को फैट बर्न करने में मदद मिलती है। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर इस नेचुरल ड्रिंक को अपने मॉर्निंग डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

कैसे बनाएं ड्रिंक- एक पैन में एक गिलास पानी को गुनगुना कर लीजिए। ध्यान रहे कि पानी न तो ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही ज्यादा ठंडा होना चाहिए। गुनगुने पानी को गिलास में निकाल लीजिए। इस पानी में हाफ नींबू के रस को निचोड़ लीजिए। आखिर में इस पानी में एक छोटा स्पून शहद एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इस ड्रिंक के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप थोड़ा सा काला नमक भी मिला सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे- शहद और नींबू वाले पानी को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी इस ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। क्या आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो शहद और नींबू वाला पानी पीना शुरू कर दीजिए। गले की खराश और कफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक की मदद ली जा सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply