
Lift Accident Viral Video: गुजरात के वलसाड से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है। सरदार हाईट्स (गुजरात हाउसिंग बोर्ड संकुल) की साबरमती बिल्डिंग में सुबह एक बड़ा लिफ्ट हादसा हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति जैसे ही लिफ्ट से बाहर निकलने की कोशिश करता है, अचानक लिफ्ट तेज रफ्तार से ऊपर की ओर चल पड़ती है। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान वत्सलभाई पंचाल के रूप में हुई है, जो उसी परिसर में रहते हैं।
पैर बाहर रखते ही ऊपर भागी लिफ्ट
से सामने आए सीसीटीवी वीडियो में नजर आता है कि वत्सलभाई लिफ्ट से बाहर निकल रहे थे। उनका एक पैर लिफ्ट से बाहर आ चुका था और वे पूरी तरह बाहर आने ही वाले थे कि तभी लिफ्ट अचानक ऊपर की ओर तेजी से बढ़ गई। झटके से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बाहर की ओर गिर पड़े। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो वे लिफ्ट और दीवार के बीच फंस सकते थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
📍वलसाड़, गुजरात
वलसाड के अपार्टमेंट में लिफ्ट के
अचानक चलने से युवक गंभीर घायल।— Thoughts (@thoughts92749)
सुरक्षा और रखरखाव पर उठे सवाल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में वत्सलभाई को गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। हालांकि इतनी भयावह घटना के बावजूद उनकी जान बच गई, जिसे लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे।
इस घटना ने बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था और नियमित रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जरूरत है कि संबंधित प्रबंधन और प्रशासन इस मामले की गहन जांच करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।



