Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

चावल बनाते समय वे गल जाते हैं? ये तरीका आज़माएंगे तो बनेंगे खिले खिले, अलग हो जाएगा एक एक दाना

चावल बनाते समय वे गल जाते हैं
Image Source : UNSPLASH

भारतीय खाने में चावल एक जरूरी हिस्सा है, लेकिन कई बार चावल बनाते समय वे इतने ज्यादा पक जाते हैं कि पूरी तरह से गलकर चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे चावल न सिर्फ देखने में खराब लगते हैं, बल्कि उनका स्वाद और टेक्सचर भी बिगड़ जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप हर बार परफेक्ट, खिले-खिले और अलग-अलग दाने वाले चावल बना सकते हैं।

चावल बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान: 

  • सही चावल का चुनाव: सबसे पहले सही चावल का चुनाव करना बेहद जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि चावल लंबे और दानेदार बनें, तो बासमती या पुराने चावल का इस्तेमाल करें। पुराने चावल में नमी कम होती है, जिससे पकने के बाद वे ज्यादा चिपकते नहीं हैं। इसके विपरीत, नए चावल में स्टार्च ज्यादा होता है, जो चावल को चिपचिपा बना सकता है।

  • अच्छी तरह धोएं: चावल पकाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोना भी बहुत जरूरी है। कम से कम 2–3 बार पानी से धोने से चावल का अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है, जिससे दाने अलग-अलग रहते हैं। इसके बाद चावल को 20 से 30 मिनट तक भिगोकर रखना चाहिए। इससे चावल जल्दी और समान रूप से पकते हैं और उनका टेक्सचर भी बेहतर बनता है।

  • पानी की सही मात्रा: चावल बनाते समय पानी की सही मात्रा का ध्यान रखना सबसे जरूरी होता है।  1 कप चावल के लिए 1.5 से 2 कप पानी पर्याप्त होता है। अगर पानी ज्यादा डाल दिया जाए, तो चावल गलने लगते हैं। वहीं कुकर में चावल बनाते समय एक सीटी ही काफी होती है, ज्यादा सीटी लगाने से चावल ओवरकुक हो जाते हैं।

  • घी: इसके अलावा, चावल बनाते समय उसमें एक छोटा चम्मच तेल या घी डालना भी फायदेमंद होता है। इससे चावल के दाने आपस में चिपकते नहीं हैं और ज्यादा फ्लफी बनते हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नमक और कुछ बूंदें नींबू के रस की भी डाल सकते हैं, इससे चावल का रंग और स्वाद दोनों बेहतर हो जाते हैं।

जब चावल पूरी तरह पक जाएं, तो उन्हें तुरंत चलाने के बजाय 5 मिनट के लिए ढककर रख दें। इसके बाद फोर्क या चम्मच से हल्के हाथ से चलाएं, ताकि दाने टूटे नहीं और अलग-अलग बने रहें। अगर आप इन आसान टिप्स को ध्यान में रखेंगे, तो हर बार आपके चावल बिल्कुल खिले-खिले, दानेदार और स्वादिष्ट बनेंगे

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply