Please assign a menu to the primary menu location under menu

Health

चेहरे की झुर्रियों के पीछे छिपा है ये राज? जानें कैसे सोने का गलत तरीका आपको बना रहा है समय से पहले बूढ़ा

चेहरे की झुर्रियों के पीछे छिपा है ये राज? जानें कैसे सोने का गलत तरीका आपको बना रहा है समय से पहले बूढ़ा

Skincare Tips: आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और तनाव का सबसे बुरा असर हमारे चेहरे पर झुर्रियों और डार्क सर्कल्स के रूप में दिख रहा है। बाज़ार में मौजूद महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय आयुर्वेद गहरी नींद को ही त्वचा का असली हीलर मानता है।

आजकल की व्यस्त जीवनशैली में न तो खान-पान का ठिकाना है और न ही सही देखभाल का वक्त। इसका सीधा नतीजा हमारे चेहरे पर समय से पहले दिख रहे बुढ़ापे के लक्षणों के रूप में सामने आता है। थकी हुई त्वचा, आंखों के नीचे काले घेरे और महीन रेखाएं आज एक आम समस्या बन गई हैं। लोग त्वचा को चमकाने के लिए हज़ारों रुपये कॉस्मेटिक्स पर खर्च करते हैं लेकिन असल समाधान आपकी नींद में छिपा है।

क्या है ब्यूटी स्लीप का रहस्य

आयुर्वेद में स्पष्ट कहा गया है “निद्रा बलं, पुष्टिं, ज्ञानं, सुखं च ददाति। यानी संतुलित नींद शरीर को शक्ति, पोषण और सुख प्रदान करती है। विज्ञान भी इस बात की पुष्टि करता है कि रात को सोते समय हमारा शरीर रिपेयर मोड में होता है। हर अंग खुद को फिल्टर करता है और त्वचा की नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। जितनी अच्छी आपकी नींद होगी उतनी ही तेज़ी से कोशिकाएं बनेंगी और आपका चेहरा प्राकृतिक रूप से चमक उठेगा। इसीलिए इसे कहा जाता है।

ब्यूटी स्लीप (सौ. फ्रीपिक)

नींद न आने की समस्या का समाधान

तनाव के कारण आज आना किसी चुनौती से कम नहीं है। कई लोग इसके लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

तलवों की मालिश

सोने से पहले पैरों के तलवों की तेल से मालिश करें। इससे तनाव कम होता है और मस्तिष्क में नींद लाने वाले हार्मोन्स सक्रिय हो जाते हैं।

हल्दी या जायफल वाला दूध

रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में चुटकी भर कच्ची हल्दी या जायफल मिलाकर पीने से शरीर को आराम मिलता है और गहरी नींद आती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

त्वचा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सोने से कम से कम एक घंटा पहले अपना स्क्रीन टाइम (मोबाइल/टीवी) खत्म कर दें। कमरे का वातावरण शांत रखें और हल्की रोशनी में गहरी सांस लेते हुए मन को स्थिर करें। झुर्रियों का असली इलाज महंगी क्रीम नहीं बल्कि आपका मानसिक सुकून और गहरी नींद है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply