Please assign a menu to the primary menu location under menu

Trending

चेहरे पर क्या लगाने से शीशे की तरह चमकेगी त्वचा, किन 3 नेचुरल चीजों को मिक्स कर बनाएं गाढ़ा पेस्ट?

त्वचा की चमक कैसे बढ़ाएं?
Image Source : FREEPIK

बदलते मौसम में अक्सर त्वचा की चमक खो जाती है। अगर आप भी अपनी त्वचा की खोई हुई चमक को वापस लाना चाहते हैं, तो इस घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाकर देखिए। सबसे अच्छी बात ये है कि आपको अपनी त्वचा पर किसी भी तरह का केमिकल नहीं लगाना पड़ेगा। दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा सिर्फ औषधीय गुणों से भरपूर नेचुरल चीजों से मिलकर बना है। आइए त्वचा की चमक को बढ़ाने वाले इस घरेलू उपाय के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत- सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन निकाल लीजिए। इसके बाद इसी कटोरी में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच दही भी निकाल लीजिए। दही न हो तो कोई बात नहीं आप दही की जगह कच्चा दूध एड कर सकते हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आप इस गाढ़े पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

कैसे करना चाहिए अप्लाई- आपको इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने क लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। आप एक हफ्ते में एक से दो बार औषधीय गुणों से भरपूर इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।

त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद- ग्लोइंग स्किन के लिए यानी त्वचा की चमक को बढ़ाने के लिए इस गाढ़े पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए भी इस पेस्ट को पैक की तरह यूज किया जा सकता है। कुल मिलाकर बेसन, हल्दी, दही/कच्चे दूध से बना ये फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, आपको इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply