Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ में अर्जुन रामपाल की एंट्री, ऋषभ शेट्टी से होगी जबरदस्त भिड़ंत

Arjun Rampal Entry Chhatrapati Shivaji Maharaj Film Rishab Shetty

Arjun Rampal Villain Role In Rishab Shetty Film: इन दिनों पैन-इंडिया सिनेमा में ऐतिहासिक और पीरियड ड्रामा फिल्मों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में अब द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज चर्चा का केंद्र बन गई है। महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित यह फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जा रही है, जिससे दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है।

फिल्म को लेकर सबसे बड़ी खबर यह है कि अर्जुन रामपाल इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस फिल्म में एक शक्तिशाली विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। उनकी एंट्री से फिल्म में रोमांच और टकराव का स्तर और भी बढ़ने वाला है। खास बात यह है कि अर्जुन रामपाल हाल ही में धुरंधर 2 में ‘मेजर इकबाल’ के किरदार से चर्चा में बने हुए हैं।

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार

इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। उनके किरदार को लेकर पहले से ही काफी उत्साह है। अर्जुन रामपाल और ऋषभ शेट्टी के बीच होने वाली भिड़ंत इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है, जो दर्शकों को एक दमदार ऑन-स्क्रीन मुकाबला देगी। फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं, जो इस प्रोजेक्ट के जरिए अपना थिएटर डायरेक्शन डेब्यू भी कर रहे हैं।

शिवाजी महाराज की वीरता को दिखाएगी कहानी

शेफाली शाह फिल्म में राजमाता जीजाबाई का अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। मेकर्स इस फिल्म को भव्य स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें शानदार विजुअल्स और दमदार कहानी का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म में शिवाजी महाराज के साहस, रणनीति और संघर्षों को विस्तार से दिखाया जाएगा। यह दर्शाया जाएगा कि कैसे उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और मुगल साम्राज्य के सामने मजबूती से खड़े रहे।

आने वाले समय में होगी बड़ी टक्कर

गौरतलब है कि शिवाजी महाराज पर एक और फिल्म ‘राजा शिवाजी’ भी बन रही है, जिसे लेकर आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में पर इन दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर, ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म बनने जा रही है, जिसमें दमदार स्टारकास्ट और शानदार कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए पूरी तरह तैयार है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply