
German Kid Ram Devotee Video : अयोध्या में एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला, जिसने आस्था की सीमाओं को पार कर दिया। जर्मनी से आए एक छोटे बच्चे अंजनेय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह राम मंदिर अयोध्या में ‘राम-राम’ का जाप करता नजर आ रहा है। सफेद कपड़ों में सजे और माथे पर कुमकुम लगाए इस बच्चे की भक्ति ने वहां मौजूद हर किसी का ध्यान खींच लिया।
| Ayodhya, UP: A young devotee, Anjeneya, from Germany, who visited Ram Janmabhoomi Temple recently, says, “My experience at Ram Temple was really good. But it is extremely hot. India is like that, but I can manage the hot season. The temple is really good. It was a really…
— ANI (@ANI)
विदेशी बच्चे ने किए रामल्ला के दर्शन
सबसे खास बात यह रही कि अंजनेय का उच्चारण बेहद साफ और संस्कृतनिष्ठ था, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। विदेशी होने के बावजूद उसकी भक्ति में कहीं कोई झिझक नहीं दिखी।
उसकी आवाज और भाव से भरे अंदाज ने यह साबित कर दिया कि आस्था भाषा और देश की सीमाओं से परे होती है। इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने इस अनोखे पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों ने की बच्चे की भक्ति की तारीफ
मीडिया से बातचीत में बच्चे ने भारत में अपने अनुभव को ‘बहुत अच्छा’ बताया। उसने मंदिर की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि भगवान राम के दर्शन करना उसके लिए यादगार पल रहा।
पर भी लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और बच्चे की भक्ति की तारीफ कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि और आध्यात्मिकता का प्रभाव दुनिया भर में फैल रहा है, और अयोध्या अब वैश्विक श्रद्धा का केंद्र बनती जा रही है।



