Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

जिस फिल्म से मिली इंडस्ट्री में पहचान, उसी ने कर दिया बर्बाद, जानें कंगना रनौत की संघर्ष की अनसुनी कहानी

Kangana Ranaut Birthday Special Fashion Movie Struggle Depression National Award Story

Kangana Ranaut Struggle Story: बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत आज सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक सक्रिय सांसद के रूप में भी जानी जाती हैं। हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई तक का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और हिम्मत की मिसाल है। 23 मार्च को उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म फैशन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसने उन्हें पहचान भी दिलाई और अंदर से झकझोर भी दिया। तो चलिए जानते हैं…

कंगना रनौत ने छोटे रोल से बनाई पहचान

दरअसल, कंगना शुरुआत में ‘फैशन’ फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं, क्योंकि इसमें उनका रोल अपेक्षाकृत छोटा था। गैंगस्टर से मिली सफलता के बाद वह लीड रोल करना चाहती थीं, लेकिन उस समय उन्हें वैसी स्क्रिप्ट्स नहीं मिल रही थीं। ऐसे में मजबूरी में उन्होंने इस फिल्म के लिए हां कर दी, जो आगे चलकर उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

‘सोनाली’ का किरदार बना चुनौती

फिल्म में ने ‘सोनाली’ नाम की एक ऐसी मॉडल का किरदार निभाया, जो नशे की गिरफ्त में होती है और अपने करियर में संघर्ष कर रही होती है। यह किरदार उनके लिए सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव बन गया। कंगना ने खुद बताया था कि इस भूमिका में उतरना उनके लिए बेहद डरावना था, क्योंकि उस समय वह खुद भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं।

किरदार में ढलने के लिए की गहरी तैयारी

‘सोनाली’ के किरदार को असली बनाने के लिए कंगना ने नशे के आदी लोगों से मुलाकात की और उनके व्यवहार को समझा। फिल्म के कई सीन, खासकर रैंप वॉक में गिरने वाला सीन, उन्होंने घंटों रिहर्सल के बाद परफेक्ट किया।निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी माना था कि कंगना ने इस किरदार के दर्द और डिप्रेशन को इतनी गंभीरता से लिया कि वह सेट पर भी अक्सर चुप और उदास रहती थीं।

डिप्रेशन और दबाव का असर

इस फिल्म के दौरान कंगना मानसिक दबाव और घुटन का सामना कर रही थीं। किरदार की गहराई और इंडस्ट्री के अनुभवों ने उन पर गहरा असर डाला। हालांकि, फिल्म के रिलीज के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि उन्होंने इस किरदार के जरिए फैशन इंडस्ट्री के कई पहलुओं को उजागर किया। हालांकि, ‘फैशन’ के लिए कंगना रनौत को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का मिला, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी। इस सम्मान के बाद उन्हें इंडस्ट्री में नई पहचान मिली और बड़े प्रोजेक्ट्स के दरवाजे खुले।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply