Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराते हुए इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके।
जैसे ही आखिरी विकेट गिरा और भारत की जीत पक्की हुई, ‘मिस्टर 360’ का एक अलग ही रूप मैदान पर देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद पिच की मिट्टी को माथे पर लगाते हुए जीत का जश्न मनाया। साथ ही साथ उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की यादों को भी ताजा कर दिया।
Suryakumar Yadav ने माटी को माथे पर सजाया
मैच खत्म होते ही जश्न मनाने से पहले सूर्यकुमार सीधे पिच की ओर बढ़े। उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच से मिट्टी उठाई और उसे अपने माथे से लगाया। यह पल उनके लिए बेहद खास था और कैमरों में कैद होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
रोहित शर्मा की यादें हुईं ताजा
आपको याद दिला दे 2024 टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने जीत के बाद बारबाडोस पिच की मिट्टी का स्वाद चखा था जहां टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
ROHIT × SURYA 🥹
– Surya replicating like his brother.
— Johns. (@CricCrazyJohns)
ROHIT × SURYA 🥹
– Surya replicating like his brother.
— Johns. (@CricCrazyJohns)
तिरंगा ओढ़े नजर आए Suryakumar Yadav
जीत के जश्न के दौरान सूर्यकुमार यादव तिरंगा ओढ़े नजर आए। उनके साथ हार्दिक पंड्या भी तिरंगे में लिपटे दिखाई दिए। मैदान पर मौजूद बाकी भारतीय खिलाड़ी भी इस ऐतिहासिक जीत के बाद काफी भावुक नजर आए। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर इस खास पल को यादगार बना दिया।
न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रन से हराकर भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया टूर्नामेंट का खिताब डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव का नाम भी अब उन कप्तानों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने भारत को विश्व चैंपियन बनाया।



