Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया को BCCI से मिला बड़ा तोहफा, 131 करोड़ की प्राइज मनी का हुआ ऐलान

 

Team India prize money announced by BCCI: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिला और भारतीय खिलाड़ियों की जमकर सराहना हुई।

अब इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी टीम इंडिया पर पैसों की बारिश कर दी है। बोर्ड ने विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि का ऐलान किया है, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी बोनस राशियों में से एक मानी जा रही है।

T20 World Cup: बीसीसीआई ने खोला खजाना, 131 करोड़ रुपये का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मिली शानदार जीत के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए विशेष बोनस की घोषणा की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराने के बाद बोर्ड ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को सम्मान देने के लिए 131 करोड़ रुपये की प्राइज मनी देने का फैसला किया।

यह इनामी राशि केवल खिलाड़ियों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें टीम के कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को भी हिस्सा मिलेगा। गौरतलब है कि यह राशि आईसीसी की ओर से मिलने वाली लगभग 27.48 करोड़ रुपये (3 मिलियन डॉलर) की इनामी राशि के अतिरिक्त है।

T20 World Cup 2024 की तुलना में बढ़ा इनाम का ग्राफ

टीम इंडिया को मिलने वाली इनामी राशि पिछले टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में इस बार और बढ़ गई है। साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का ऐलान किया था।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply