Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

टी20 विश्व कप में भारत की पहली जीत पर गदगद हुए कोच गौतम गंभीर, टीम इंडिया के लिए किए स्पेशल इंतजाम

 

T20 World Cup 2026, Gautam Gambhir: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया है। ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में उसने अमेरिका टीम को 29 रनों से मात दी। टीम इंडिया ने 161 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए पूरी टीम 8 विकेट खोकर 132 रनों तक ही पहुंच सकी और मैच गंवा दिया।

टीम इंडिया की जीत के बाद से भारतीय कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने दूसरे मैच से पहले खिलाड़ियों के लिए खास इंतजाम किए हैं। क्या है ये खास इंतजाम आइए जानते हैं।

सूर्यकुमार यादव ने दिखाया दम

मैच में बल्लेबाजी के वक्त वक्त भारत ने 77 रनों पर 6 विकेट खो दिए थे, फिर उसके बाद सूर्यकुमार यादव आखिरी तक डटे रहे और 49 बॉल पर 10 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 84 रन बनाकर टीम को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया था। बाद में गेंदबाजों ने कमाल किया।

Gautam Gambhir ने टीम इंडिया के लिए किया खास इंतजाम

अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला दिल्ली में है। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अब अपना अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इंडिया रविवार, 8 फरवरी को दिल्ली पहुंच जाएगी। मैच में 4 दिन का वक्त रहेगा। इस मुकाबले से पहले कोच गंभीर (Gautam Gambhir) सभी खिलाड़ियों की मेहमाननवाजी करने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली में अपने घर पर सभी खिलाड़ियों को डिनर पर बुलाया है।

भारतीय खिलाड़ियों को कूल रखने की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोशिश है कि टी20 विश्व कप 2026 में खिलाड़ियों को कूल रखा जाए। उन पर ड्रेसिंग रूम में कोई तनाव या दबाव ना रहे। गंभीर चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी कंफर्ट रहें और क्रिकेट के बारे में ज्यादा ना सोचें। इसलिए उन्होंने सभी को अपने घर डिनर पर बुलाया है। टीम के अलावा सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी गंभीर के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित घर में एक साथ खाना करेंगे।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply