
Ventriloquism Train Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिल जाता है, जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें चौंका भी देता है।
इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी अनोखी कला से यात्रियों का ध्यान खींचता नजर आ रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और इसे बार-बार देखा जा रहा है।
लगता है बंदर ने अपना “प्यार” थोड़ा ज़्यादा ही रियल तरीके से जाहिर कर दिया 😂
वो तो बस मस्ती में एक्टिंग कर रहा था, लेकिन जैसे ही “असली चीज़” मुंह से बाहर आ गई, सारा राज खुल गया
लड़की भी पहले सीरियस थी……..😱— Renu Yadav (@Renuy703)
ट्रेन में वेंट्रिलोक्विज्म की कला का अनोखा नजारा
दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक शख्स ट्रेन के अंदर बैठा हुआ नजर आता है और वह वेंट्रिलोक्विज्म की कला दिखा रहा होता है। उसके हाथ में एक कठपुतली होती है, जिससे वह इस तरह बातचीत करता है कि देखने वालों को लगता है जैसे कठपुतली खुद बोल रही हो।
वीडियो में खास बात यह है कि वह कठपुतली सामने बैठी एक लड़की से बात करती नजर आती है। शख्स की आवाज और एक्सप्रेशन इतने सटीक होते हैं कि यह समझना मुश्किल हो जाता है कि असल में कौन बोल रहा है।
वीडियो ने जीता लोगों का दिल
इस मजेदार वीडियो को प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @Renuy703 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं।
किसी ने इसे मजेदार बताया तो किसी ने कहा कि ऐसे वीडियो लोगों का समय अच्छे से बिताने में मदद करते हैं। कुल मिलाकर यह लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रहा है।



