
Karan Johar Movie Takht Update: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म तख्त को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। साल 2020 में घोषित इस पीरियड ड्रामा ने अपनी स्टारकास्ट के कारण खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन कई वजहों से यह फिल्म अब तक फ्लोर पर नहीं आ पाई।
इस फिल्म में विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और करीना कपूर खान जैसे बड़े सितारों के नजर आने की खबरें थीं। इसे 2021 के अंत तक रिलीज करने की योजना थी, लेकिन महामारी और अन्य कारणों के चलते यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया।
‘तख्त’ पर क्या बोले करण जौहर?
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ने साफ किया कि ‘तख्त’ को लेकर अभी कोई रीमेक या रीस्टार्ट प्लानिंग नहीं चल रही है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है और वह इसे अपने जीवन में कभी न कभी जरूर बनाएंगे।
उन्होंने फिल्म के लेखक सुमित रॉय की तारीफ करते हुए कहा कि ‘तख्त’ का स्क्रीनप्ले बेहद दमदार है और उनके करियर के सबसे बेहतरीन लिखे गए कामों में से एक है। करण का मानना है कि यह फिल्म सही समय आने पर जरूर बनेगी।
‘कभी खुशी कभी गम 2’ पर भी तोड़ी चुप्पी
करण जौहर की आइकॉनिक फिल्म को लेकर भी हाल ही में सीक्वल की खबरें सामने आई थीं। लेकिन फिल्ममेकर ने इन अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘K3G 2’ बनाने का उनका कोई इरादा नहीं है। उनके अनुसार, इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत लोगों की उससे जुड़ी भावनाएं और यादें हैं, जिनसे वह छेड़छाड़ नहीं करना चाहते।
क्यों नहीं बनेगा K3G का सीक्वल?
करण जौहर का मानना है कि हर फिल्म में कुछ न कुछ कमियां होती हैं, लेकिन ‘कभी खुशी कभी गम’ लोगों के दिलों में एक खास जगह रखती है। ऐसे में उसका सीक्वल बनाना उस जादू को तोड़ सकता है।
क्या है आगे की योजना?
फिलहाल ‘तख्त’ को लेकर कोई ठोस टाइमलाइन सामने नहीं आई है, लेकिन करण जौहर के बयान से यह साफ है कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। वहीं, ‘K3G 2’ को लेकर अब किसी तरह की उम्मीद नहीं बची है। हालांकि, करण जौहर ने अपने दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है, जिससे फैंस के बीच चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।



