Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

तमिलनाडु में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, CCTV वीडियो वायरल

तमिलनाडु में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, CCTV वीडियो वायरल

Speeding Bike Crash : तमिलनाडु से एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Tamil Nadu में हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी बाइक के साथ सड़क पार करते दिखाई देते हैं।

वह आगे-पीछे देखकर सावधानी से सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन तभी अचानक सामने से तेज रफ्तार में आती एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार बाइक ने ली बुजुर्ग की जान

यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग हवा में उछल गए और बाइक के पुर्जे सड़क पर बिखर गए। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले बुजुर्ग का नाम वीरासामी था।

दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जरा सी लापरवाही किसी की जिंदगी छीन सकती है

वीडियो सामने आने के बाद पर लोग स्तब्ध हैं। कई यूजर्स ने तेज रफ्तार और को हादसों की बड़ी वजह बताया है।

लोगों का कहना है कि सड़क पर नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, चाहे पैदल चलने वाला हो या वाहन चालक। यह घटना एक कड़ी चेतावनी के रूप में सामने आई है कि जरा सी लापरवाही किसी की जिंदगी छीन सकती है।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply