Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

तुलसी और मिहिर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट, क्योंकि सास भी कभी बहू थी में होगी अंश गुजराल के बेटे की एंट्री

तुलसी और मिहिर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट, क्योंकि सास भी कभी बहू थी में होगी अंश गुजराल के बेटे की एंट्री

KSBKBT Latest Episode: टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी की कहानी में जल्द ही नया मोड़ आने वाला है। शो की रेटिंग में हाल ही में जबरदस्त उछाल देखा गया है और मेकर्स ने इसे और दिलचस्प बनाने के लिए अंश गुजराल के बेटे का किरदार शो में शामिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस किरदार के लिए पर्ल वी पुरी और प्रियांक शर्मा पर विचार चल रहा है।

पर्ल वी पुरी लंबे समय से टीवी से दूरी बनाए हुए थे, इसलिए उनकी वापसी की खबर ने फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है। वहीं, प्रियांक शर्मा को भी अंश के बेटे के रोल के लिए अप्रोच किया गया है। पर्ल वी पुरी और प्रियांक शर्मा के बीच मुकाबला इतना कड़ा है कि मेकर्स अभी निर्णय नहीं ले पाए हैं कि आखिरकार कौन इस किरदार को निभाएगा।

फैंस का रिएक्शन

फैंस पर दोनों को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं और यह जंग फिलहाल चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि अंश का बेटा कैसा होगा क्या वह अपने पिता की तरह वाइल्ड और ड्रामेटिक होगा, या फिर एक अच्छा इंसान बनकर शो में एंट्री लेगा। नया किरदार शो की कहानी में हलचल मचाने वाला है और यह शो के रोमांस और ड्रामा को और बढ़ाने वाला है। इसके अलावा, शो में तुलसी और मिहिर का रोमांस भी अगले एपिसोड में देखने को मिलेगा।

तुलसी और मिहिर की कहानी में नया ट्विस्ट

फैंस लंबे समय से इन दोनों के साथ होने वाले पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, नॉयना का भी अब पत्ता साफ होने वाला है, क्योंकि मिहिर ने कभी भी उसे पसंद नहीं किया था और अब कहानी में उसके लिए नए मोड़ आने वाले हैं। शो में लोगों को यह भी उम्मीद है कि अंश गुजराल खुद भी किसी समय शो में एंट्री ले सकते हैं। एकता कपूर की टीम हमेशा कहानी में ट्विस्ट और सरप्राइज देने के लिए जानी जाती है, इसलिए अगले एपिसोड में दर्शकों को कई बड़े खुलासे देखने को मिल सकते हैं।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply