Please assign a menu to the primary menu location under menu

Bollywood

थिएटर्स में फीकी, OTT पर चलेगी ‘वध 2’ की आंधी? जानें संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की थ्रिलर अब घर बैठे कहां देखें

थिएटर्स में फीकी, OTT पर चलेगी ‘वध 2’ की आंधी? जानें संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की थ्रिलर अब घर बैठे कहां देखें

Sanjay Mishra And Neena Gupta Vadh 2 On OTT: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की चर्चित थ्रिलर फिल्म ‘वध 2’ अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर दस्तक देने जा रही है। साल 2022 में आई ‘वध’ के इस सीक्वल को थिएटर्स में भले ही उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, लेकिन इसकी कहानी और किरदारों ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा। अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार है।

‘वध 2’ की कहानी एक दिलचस्प और रहस्यमयी प्लॉट पर आधारित है, जो साल 1994 से शुरू होती है। इसमें मंजू देवी नाम की महिला को डबल मर्डर के आरोप में 28 साल की सजा सुनाई जाती है। कहानी फिर कई साल आगे बढ़ती है, जहां मंजू देवी अब भी जेल में बंद है। इसी दौरान उसकी जिंदगी में जेल गार्ड शंभूनाथ मिश्रा की एंट्री होती है, जो उससे एकतरफा प्यार करता है और हर मुश्किल में उसकी मदद के लिए तैयार रहता है।

‘वध 2’ की क्या है कहानी?

जेल के अंदर की दुनिया भी कम खतरनाक नहीं है। यहां एक प्रभावशाली नेता का भाई केशव भी कैदी के रूप में मौजूद है, जिसका दबदबा पूरे जेल में चलता है। वह अन्य कैदियों के साथ दुर्व्यवहार करता है और अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करता है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब केशव की नजर एक महिला कैदी पर पड़ती है और उसकी नीयत खराब हो जाती है। इसके बाद अचानक केशव रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाता है।

यहीं से फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर का रूप ले लेती है, जहां हर किरदार पर शक होता है और कहानी में लगातार ट्विस्ट आते हैं। केशव के गायब होने के पीछे की सच्चाई क्या है, यही फिल्म का सबसे बड़ा रहस्य है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।

कब और कहां देखें फिल्म?

OTT रिलीज की बात करें, तो ‘’ को 3 अप्रैल 2026 से पर स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक इसे घर बैठे आराम से देख सकते हैं। फिल्म का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है, जिन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 3.8 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया, जिससे यह अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई। इसकी एक बड़ी वजह उसी समय रिलीज हुई बड़ी फिल्मों से टक्कर भी रही। अब OTT प्लेटफॉर्म पर ‘वध 2’ को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply