Please assign a menu to the primary menu location under menu

IndiaTrending

दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी के दौरान ब्लिंकइट बना लाइफसेवर, 4 बजे सुबह फ्री एंबुलेंस पहुंची घर

दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी के दौरान ब्लिंकइट बना लाइफसेवर, 4 बजे सुबह फ्री एंबुलेंस पहुंची घर

Medical Emergency : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने बताया कि कैसे दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी के दौरान ब्लिंकइट सिर्फ ग्रॉसरी ऐप नहीं बल्कि लाइफलाइन बन गया।

सुबह करीब 4 बजे का समय था, जब पूरा शहर सो रहा था। तभी उनके परिवार में अचानक मेडिकल इमरजेंसी हो गई। कैब बुक करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई गाड़ी उपलब्ध नहीं थी। ऐसे मुश्किल वक्त में मदद वहां से मिली, जहां से आमतौर पर लोग दूध, सब्जी या राशन मंगाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

इंस्टाग्राम वीडियो में बताई पूरी कहानी

मुंबई में रहने वाली प्राची ने अपने वीडियो में बताया कि उन्हें दिल्ली से घबराया हुआ फोन आया था। उनकी मौसी को अचानक दौरे पड़ने लगे थे और हालत बिगड़ती जा रही थी। दूरी और चिंता के बीच प्राची ने तुरंत ब्लिंकइट ऐप खोला और वहां उपलब्ध एंबुलेंस सेवा को बुक कर दिया।

कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस घर पहुंच गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि यह सेवा बिल्कुल मुफ्त थी। ऐप पर पहले से लिखा था कि इसका इस्तेमाल केवल असली मेडिकल इमरजेंसी में ही किया जाए।

सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ

प्राची ने बताया कि वह किसी भी कीमत पर एंबुलेंस का खर्च देने को तैयार थीं, लेकिन उनके लिए सबसे बड़ी राहत यह थी कि समय पर मदद मिल गई। जानकारी के मुताबिक ब्लिंकइट ने जनवरी 2025 में गुरुग्राम से एंबुलेंस सेवा शुरू की थी।

कंपनी के सीईओ अलबिंदर ढिंढसा के अनुसार एक साल में 4200 से ज्यादा मामलों में मदद की जा चुकी है। होने के बाद लोग इसे “लाइफसेवर” और “ग्रेट इनीशिएटिव” बता रहे हैं। कई यूजर्स ने मांग की है कि यह सेवा पूरे देश में शुरू की जाए।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply